Breaking News
आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% काम पूरा:डीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

आगरा में निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का सिविल वर्क 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने शेष निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को डीएम मनीष बंसल ने म्यूजियम और यूनिटी मॉल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने दोनों परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। म्यूजियम में इंटीरियर और डिस्प्ले पर भी काम
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ने डीएम को बताया कि म्यूजियम का सिविल वर्क 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष काम 15 दिसंबर तक पूरा करने की योजना है। निर्माण के साथ म्यूजियम में क्यूरेशन का काम भी समानांतर रूप से किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से समझौता न हो। म्यूजियम के इंटीरियर, लाइटिंग और डिस्प्ले के काम में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। श्रमिकों की संख्या की जानकारी ली इसके बाद डीएम यूनिटी मॉल के निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रमिकों की संख्या और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने दोनों परियोजनाओं की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *