Breaking News
भक्ति परिवार की महिलाओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा:शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन भजनों से गूंजा दरबार, भक्तों ने किया नृत्य

मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल की ओर से शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ मां भगवती का गुणगान किया गया। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान नीरा और विनय गुप्ता ने देवी-देवताओं को तिलक लगाकर और ज्योति प्रज्वलित करके किया। इसके बाद मां भगवती की आराधना के साथ संकीर्तन शुरू हुआ। मंडल की मुख्य संचालिका अनीता श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं को मां कूष्मांडा की महिमा और उनकी पूजा के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। मां भगवती का दरबार हरे रंग की चुनरियों, सुंदर साड़ियों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। नंदिनी खन्ना ने मां का सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में सोलह श्रृंगार वितरित किया गया। इस दौरान भक्तों ने ‘फूलों का हार लाई, मैया मैं तेरे लिए, सोलह श्रृंगार लाई, मैया मैं तेरे लिए’ भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। भजन पर श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे। वहीं, अनीता रस्तोगी ने मां भगवती को केसर-पिस्ता दूध का भोग लगाया। इसके बाद ‘ठुमक ठुमक चली आना, मैया मोरी अंगना’ भजन गाया गया। मां को नारियल का भोग भी अर्पित किया गया। भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन रहे। मां के दरबार की सजावट में मोनिका बंसल, सोनी वर्मा, प्रीति पासी, अनीता रस्तोगी और कंचन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सुमन, नीलम बंसल, पवन अग्रवाल, अनुपम, नीरू, नेहा, ऋषिका, कनक, लक्ष्मी, अनीता अग्रवाल, शानो रस्तोगी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% काम पूरा:डीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

आगरा में निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का सिविल वर्क 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने शेष निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को डीएम मनीष बंसल ने म्यूजियम और यूनिटी मॉल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने दोनों परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। म्यूजियम में इंटीरियर और डिस्प्ले पर भी काम
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ने डीएम को बताया कि म्यूजियम का सिविल वर्क 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष काम 15 दिसंबर तक पूरा करने की योजना है। निर्माण के साथ म्यूजियम में क्यूरेशन का काम भी समानांतर रूप से किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से समझौता न हो। म्यूजियम के इंटीरियर, लाइटिंग और डिस्प्ले के काम में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। श्रमिकों की संख्या की जानकारी ली इसके बाद डीएम यूनिटी मॉल के निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रमिकों की संख्या और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने दोनों परियोजनाओं की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वृद्धाश्रम मेंASP नें बुजुर्गों से बातचीत कर जानीं समस्याएं:कौशांबी में सामान बांटकर लिया आशीर्वाद, दादा-दादी निवास में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

कौशांबी में बुधवार शाम करीब 5 बजे मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा स्थित दादा-दादी निवास वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवरात्रि की चतुर्थी पर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह वृद्धाश्रम पहुंचीं। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें जरूरी सामान वितरित किया। बुजुर्गों से बातचीत कर जानीं समस्याएं कार्यक्रम के दौरान एएसपी अमिता सिंह ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें पुलिस की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाना रहा। आगे भी होंगे जागरूकता कार्यक्रम इस मौके पर मंझनपुर क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत, महिला सुरक्षाकर्मी, पुलिस बल और वृद्धाश्रम के प्रबंधक आलोक राय मौजूद रहे। एएसपी अमिता सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले में आगे भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम इसी अभियान का हिस्सा है।

मुरादाबाद भाजपा की मासिक बैठक:एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो को जिताने का संकल्प लिया

भारतीय जनता पार्टी महानगर की मासिक बैठक मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की और संचालन महामंत्री शम्मी भटनागर ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखी। जिला प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती नियमित संवाद, अनुशासित कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से आती है। उन्होंने मंडल स्तर पर नियमित बैठकें, कार्यकर्ताओं में समन्वय और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से आगे बढ़ रहा है। सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्यों को गति दें और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान महामंत्री विशाल त्यागी, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेंद्र बिश्नोई, राजेंद्र अग्रवाल, नत्थूराम कश्यप, मंगल सेन राजपूत, सुनीता शर्मा, विजय लक्ष्मी पंडित, सिमरन कौर, वनिता मल्होत्रा, दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन, कपिल देव, दीक्षांत चौधरी, अर्चित गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

महराजगंज में विकास कार्यों की शुरुआत:सड़क, बिजली; जलनिकासी समेत जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता

महराजगंज के घुघली नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने नगर विकास विभाग से स्वीकृत एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। सड़क, बिजली, पेयजल, जलनिकासी और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा केवल योजनाओं को स्वीकृति देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराकर जनता को उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि विधायक के प्रयासों और सरकार की विकासपरक नीतियों से घुघली नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।