Breaking News
मुरादाबाद भाजपा की मासिक बैठक:एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो को जिताने का संकल्प लिया

भारतीय जनता पार्टी महानगर की मासिक बैठक मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की और संचालन महामंत्री शम्मी भटनागर ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखी। जिला प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती नियमित संवाद, अनुशासित कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से आती है। उन्होंने मंडल स्तर पर नियमित बैठकें, कार्यकर्ताओं में समन्वय और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से आगे बढ़ रहा है। सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्यों को गति दें और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान महामंत्री विशाल त्यागी, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेंद्र बिश्नोई, राजेंद्र अग्रवाल, नत्थूराम कश्यप, मंगल सेन राजपूत, सुनीता शर्मा, विजय लक्ष्मी पंडित, सिमरन कौर, वनिता मल्होत्रा, दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन, कपिल देव, दीक्षांत चौधरी, अर्चित गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *