Breaking News
बदायूं में 11 करोड़ से बने बिजलीघर का लोकार्पण:केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बोले- सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही

बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनुगुइया सल्लन नगर में गुरुवार दोपहर करीब 11 करोड़ रुपए की लागत से बने 33/11 केवी बिजलीघर का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर बिजलीघर का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इस बिजलीघर की क्षमता 2×5 एमवीए है। इसके निर्माण के साथ 33 केवी और 11 केवी की बिजली लाइनें भी बिछाई गई हैं। परियोजना का निर्माण मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिजनेस प्लान 2024-25 योजना के तहत कराया गया है। बिजलीघर शुरू होने से मौजूदा बिजली व्यवस्था पर लोड कम होगा। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ किसानों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बोले- बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत है लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत है। बेहतर बिजली आपूर्ति से किसानों को खेती, युवाओं को पढ़ाई और व्यापारियों को कारोबार करने में सहूलियत मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। बिजली, सड़क, जल निकासी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बिजलीघर निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में ये लोग मौजूद रहे इस मौके पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सोबरन सिंह राजपूत, विश्वजीत गुप्ता, वीरेंद्र राजपूत, अनेकपाल सिंह, अरविंद रावत और नौरंग पाल राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *