Breaking News
बदायूं के रियोनाई में अन्नकूट भंडारा:गवां देवता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, गोवर्धन पूजा पर ग्रहण किया प्रसाद

बदायूं में उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव स्थित गवां देवता मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम हुए और श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में भाग लिया। भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में शेखर सक्सेना, आशीष सक्सेना, सुमित कुमार पप्पू, प्रदीप शर्मा, वंश ठाकुर, जेपी शाक्य, सत्यम भारद्वाज, राजू गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह और भूप सिंह शाक्य सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *