Breaking News
कानपुर विद्या मंदिर में योग प्रतियोगिता:8 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल; प्राचार्या बोलीं- स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी

कानपुर में स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज में शनिवार (19 सितंबर) को जिला विद्यालयीय योग प्रतियोगिता (2026–27) का शानदार आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर के कुल 8 अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के विभिन्न कठिन आसनों का बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा देवी ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल संचालन स्नेहलता यादव द्वारा किया गया, जबकि आयोजन सचिव नीता त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का बैज लगाकर भव्य स्वागत किया। आयोजन में ये गणमान्य अतिथि रहे मौजूद इस जिला स्तरीय खेल आयोजन में मुख्य रूप से मण्डलीय सचिव अनुराग मिश्रा, जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, ‘योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश’ के महासचिव शोभित पाण्डेय, हरी किशन चुल्ला, कल्पना अग्निहोत्री, निकिता और अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रवक्ता चन्द्रकान्ति ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के परिणाम (विजेताओं की सूची) निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *