Breaking News
जमीन के विवाद में की थी बड़े भाई की हत्या:लखनऊ में कुएं में शव फेका था, आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया

लखनऊ में शराब के नशे में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी राम अवतार (45) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद उसने शव को कुएं में फेंक दिया था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा था। मामला नगराम के समेसी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर को रामऔतार (55) और जियालाल के बीच विवाद हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की वजह से अपनी जमीन बेच चुका था। इसके बाद वह भाई के साथ खेत में बनी मड़ई में रहने लगा था। 8 नवंबर को नशे की हालत में दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान उसने ईंट से जियालाल के सिर पर कई वार कर दिए। हत्या के बाद शव को पास के कुएं में फेंक दिया। 10 नवंबर को मृतक के परिजन सुंदरलाल ने नगराम थाने में तहरीर देकर रामऔतार के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दो टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद की है। ………………….. संबंधित खबर पढ़िए- शराब के नशे में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या की:लखनऊ में शव कुएं में फेका; खेत में शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *