Breaking News
मेरठ में तीन दिन में जियो टैगिंग पूरी करनी होगी:डीएम ने दी कार्रवाई की चेतावनी, बैठक में कहा- तालाबों को अतिक्रमणमुक्त किया जाए

विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला वेटलैंड समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जियो टैगिंग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों का जियो टैगिंग प्रतिशत कम है, वे तीन दिन में काम पूरा करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह में तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की योजना डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम प्रशासन को एक सप्ताह में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने को कहा। करनावल के तालाब से जुड़े एनजीटी वाद में तहसीलदार, बीडीओ और ईओ करनावल को एडीएम प्रशासन की निगरानी में समन्वय बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एनजीटी के निर्णय को जिला पर्यावरण समिति के सामने रखने को भी कहा गया। हिंडन नदी के पुनरुद्धार पर भी जोर डीएम ने हिंडन नदी के पुनरुद्धार के लिए सरधना नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के गंग नहर खंड और सरधना नगर पालिका परिषद को मिलकर सफाई कराने को कहा गया। सफाई की रिपोर्ट जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। गांवों में बनेंगे बायोडायवर्सिटी रजिस्टर सभी बीडीओ को गांवों में बायोडायवर्सिटी रजिस्टर तैयार कराने और बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायती राज अधिकारी को गंगा और सहायक नदियों के किनारे बसे गांवों में ग्राम गंगा समितियों की नियमित बैठकें कराने को कहा गया। इसकी रिपोर्ट जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे को देने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोकभारती संस्था के श्रीकृष्ण कान्त चौधरी और डॉ. सुमित उपाध्याय ने जिले में वृक्षारोपण अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत की। डीएम ने सभी बीडीओ को अभियान में सहयोग कर इसे सफल बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *