Breaking News
कौशांबी में सेवा संकल्प अभियान विकास प्रदर्शनी शुरू:केंद्र के 12 और यूपी सरकार के 10 साल की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कौशांबी के मंझनपुर सभागार में रविवार शाम 5 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक विकास प्रदर्शनी शुरू की गई। इसका मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना और उन्हें ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ चायल विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और अमरनाथ यादव ने किया। इस मौके पर ज्योति केसरवानी, प्रेमचंद चौधरी और राकेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को आकर्षक तरीके से दिखाया गया है। इसमें केंद्र सरकार के 12 साल और उत्तर प्रदेश सरकार के 10 साल के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं और कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इस प्रदर्शनी के जरिए आम लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिल रही है। इससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी लेने और अपनी पात्रता के हिसाब से उनका लाभ उठाने में आसानी होगी। यह विकास प्रदर्शनी 5 अक्टूबर 2026 तक लगी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रदर्शनी देखने आएं और जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *