Breaking News
युवक ने पाकिस्तानी झंडे के साथ लगाया स्टेटस:इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, पुलिस कर रही जांच; दिल्ली में बेचता है मूंगफली

संभल के एक युवक ने स्वतंत्रता दिवस पर इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडे के साथ एक स्टेटस पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि युवक दिल्ली में रहता है और मूंगफली बेचने या मजदूरी का काम करता है। घर पर मिले उसके बुजुर्ग पिता को बेटे की इस हरकत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह मामला संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल से संबंधित है। गांव निवासी तालिब खान पुत्र शमशाद उर्फ सम्मू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडे और देशभक्ति के गाने के साथ यह स्टेटस लगाया था। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच के लिए उसके घर पहुंची। दिल्ली में रहता है आरोपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवक घर पर नहीं मिला। उसके पिता ने जानकारी दी कि तालिब दिल्ली में मूंगफली बेचता है और सीजन के अनुसार अन्य मजदूरी भी करता है। पिता ने यह भी बताया कि उन्हें बेटे द्वारा ऐसी कोई पोस्ट करने की जानकारी नहीं है। पुलिस को अभी तक किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कल्लू खान ने पुष्टि की कि तालिब खान गांव का ही निवासी है और वर्तमान में दिल्ली में मूंगफली बेचने का काम करता है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा लगाई गई फोटो संज्ञान में आने के बाद उसे हटा दिया गया है। कल्लू खान ने यह भी बताया कि तालिब का एक भाई मुजम्मिल पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *