Breaking News
कौशांबी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चांदी की चेन और नकदी बरामद कर जेल भेजा

कौशांबी पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की चेन और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला करारी थाना क्षेत्र का है। 17 जुलाई 2026 को चक हिंदई गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गुड्डू उर्फ बिगड़ा नामक व्यक्ति उनके घर के कमरे में घुसकर रुपये और चांदी की चेन चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। शनिवार, 15 अगस्त की शाम को करारी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि आरोपी गुड्डू उर्फ बिगड़ा, पुत्र बांकेलाल, निवासी हौलीपुर इन्द्रानगर, थाना करारी, शनी देव मंदिर-अढ़ाहा रोड के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई चांदी की चेन और 700 रुपये नकद बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *