Breaking News
प्रतापगढ़ में सवर्ण आयोग के गठन की मांग:क्षत्रिय संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, SC-ST एक्ट खत्म करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण और करणी सेवा भारत के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कचहरी परिसर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास दिए गए ज्ञापन में सवर्ण आयोग के गठन, एससी-एसटी एक्ट समाप्त करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सवर्ण समाज की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी सरकार तक पहुंचाने के लिए सवर्ण आयोग का गठन जरूरी है। उन्होंने सभी जातियों और वर्गों के नागरिकों को समान अधिकार देने और भेदभाव समाप्त करने की मांग उठाई। SC-ST एक्ट खत्म करने की मांग ज्ञापन में एससी-एसटी एक्ट को पूरी तरह समाप्त करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसके साथ ही पदोन्नति में आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की गई। पदाधिकारियों का तर्क था कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उसकी जाति या वर्ग की परवाह किए बिना आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन पदाधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी से सीधे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अनुरोध किया कि संगठन की मांगों को मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाए। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सभी वर्गों को समान अधिकार और समान अवसर देने की मांग दोहराते हुए कहा कि उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *