Breaking News
रसायन विभाग को देखकर पुरानी यादों में खो गए पुरातन छात्र छात्राएं 

 

1976 बैच के विद्यार्थियों ने आगरा कॉलेज आकर मनाई गोल्डन जुबली

बाबा न्यूज 
आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुऎ। उनके शोधकार्य प्रारंभ करने के 50 वर्ष मनाने के लिए ये सभी छात्र छात्रएं पूर देश भर से अपने पुराने विभाग की यादों को ताजा करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुए।
उक्त जानकारी देते हुए रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज के इन सभी पुराने छात्रों ने वर्ष 1976 में रिसर्च में प्रारंभ किया, 2026 में इनके 50 वर्ष पूर्ण होने पर इन्होंने अपनी रिसर्च के दौरान मीठी यादों को विभाग में आकर ताजा की।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सीके गौतम एवं डॉ आभा शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। विभागाध्यक्ष प्रो संचिता सिंह ने सभी पुरा छात्र छात्राओं का विभाग की ओर से स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुऎ पुरा छात्र प्रो सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पहले के शिक्षक अभिभावक की तरह विद्यार्थी की चिंता करते थे। डॉ एसपी त्रिपाठी ने अपने जीवन के 50 वर्षों के अनुभव साझा किए। पुराविद्यार्थी अमिताभ जो कि आगरा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लंबे समय तक काम किया, उन्होंने विभाग से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए l पूर्व प्राचार्य डॉ एके गुप्ता एवं डॉ सहाब दास ने भी अपने विचार रखे l
अतिथियों का आभार प्रोफे मनोज रावत एवं संचालन प्रोफे अमित अग्रवाल ने किया। पुरा छात्रों ने विभाग को अपनी ओर से माँ सरस्वती की धातु की प्रतिमा भी भेंट की।
इस अवसर पर प्रो बीके चिकारा, प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो विनीता गुप्ता, प्रो विनोद कुमार, प्रो आशीष कुमार, प्रो स्मिता चतुर्वेदी, प्रो सौवीर सिंह, प्रो भूपेंद्र सिंह, प्रो अमित चौधरी, प्रो महेन्द्र सिंह, प्रो अवधेश जौहरी, चेतन गौतम, डॉ सपना तोमर, डॉ निधि जौहरी, डॉ खुशबू यादव आदि शिक्षकों ने अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया l
पुरा छात्रों में डॉ विनोद सहगल, डॉ एससी गोयल, डॉ प्रमिला शर्मा, डॉ ऋषभ चतुर्वेदी, डॉ अशोक जैन, डॉ विनोद शर्मा, डॉ एमसी शर्मा, डॉ श्री किशन, अनिल श्रीवास्तव आदि ने अपने संस्मरण सुनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *