Breaking News
सेंट जॉन्स कॉलेज ने फुटबॉल में दोनों वर्गों में मारी बाजी

बाबा न्यूज
आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सेंट जॉन्स कॉलेज ने छलेसर कैंपस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में सेंट जॉन्स कॉलेज के खिलाड़ी हम्माद ने एक गोल किया।
महिला वर्ग में सेंट जॉन्स कॉलेज की टीम ने बैकुंठी देवी महिला महाविद्यालय को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले में कॉलेज की खिलाड़ी दीक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए, जबकि प्रियंका कुंतल ने भी तीन गोल दागकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। दोनों वर्गों में कॉलेज की जीत से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह, डॉ. अखिलेश सक्सेना (खेल निदेशक, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा), प्रो. संजय जैन, प्रो. विन्नी जैन, प्रो. संजीव जैन, डॉ. ऋषि रमन, डॉ. अभिषेक जॉन, डॉ. प्रिंस कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राम कुमार तथा संदीप नायक सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
खेल संयोजक प्रो. राजीव फिलिप एवं आयोजन सचिव श्रीमती अमृता ऐंड ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।