Breaking News
सिर्फ राजनीति न करें, जिम्मेदारी लेकर प्रभु श्रीराम का काम करें

 

मंदिर श्रीराम चंद्रजी महाराज जटपुरा से आयोजित होने वाली दशहरा शोभायात्रा में मात्र 3 दिन शेष, काम के बजाय हो रही राजनीति

बाबा न्यूज 

आगरा। मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज, जटपुरा लोहामंडी में आज प्रेस वार्ता आयोजित कर क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा दशहरा शोभायात्रा में मंदिर कमेटी पर लगाए गए सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ खारिज किया। कहा कि सिर्फ राजनीति न करे, जिम्मेदारी लेकर प्रभु श्रीराम का काम करें। सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं दशहरा शोभायात्रा के लिए। और अभी भी काम करने के बजाय राजनीति चल रही है।
मंदिर कमेटी द्वारा नियुक्त दशहरा शोभायात्रा के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने पिछले वर्षों की रसीद बुक प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा बचपन इसी क्षेत्र में रामजी की सेवा करते हुए बीता हैं। मेरे पिताजी ने 50 वर्ष से भी अधिक समय तक मंदिर की सेवा की है। अब मुझे मंदिर व दशहरा शोभायात्रा से सिर्फ इस कारण हटाने का प्रयास किया जा रहा है कि मैंने 2022 में समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। क्या भगवान की सेवा करने का मौका भी अब राजनीतिक पार्टी निर्धारित करेंगी। ऐसी ही राजनीति के कारण 2023 में शोभायात्रा में कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया था। तब शोभायात्रा को 56809 रुपए का घाटा हुआ था 2024 में विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। जिन्होंने 58609 रुपए का घाटा भी पूरा किया और मंदिर कमेटी को 143462 बचाकर दीए। 2025 में विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया 107558 रुपए बचा कर दिएl सभी का लेखा जोका मौजूद है।
मंदिर प्रबंधक रामदास कटारा ने कहा कि मंदिर की दीवार पिछले 3 वर्ष से टूटी है, उसे ठीक कराने की सुध किसी ने नहीं ली। सिर्फ दशहरा शोभायात्रा में राजनीतिक लोग अपना प्रभाव दिखाना चाहते हैं। चंदे की रसीद बुक भी एक-एक वर्ष बाद लौटाई जाती हैं। दशहरा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित पाठक ने कहा कि पिछले 3 वर्ष से टूटी हुई दीवार का पाषर्दगढ़ आश्वासन देते रहे कि हम सरकार से बनवाकर देंगे। अभी तक नहीं बनवाई। दशहरा शोभायात्रा में सिर्फ 3 दिन शेष हैं, और शोभायात्रा मार्ग व मंदिर के आस-पास के क्षेत्र की नालियां भरी हैं, जगह-जगह कचरा है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। सिर्फ पद और किसको हटाना है किसे बनाना है, इसकी राजनीति चल रही, जिसे मंदिर कमेटी बर्दाश्त नहीं करेगी। दशहरा शोभायात्रा के लिए मंदिर कमेटी की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जो लोग प्रभु राम की सेवा करने चाहते हैं, उनका स्वागत है, लेकिन राजनीति नहीं चलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामदास कटारा, विनय अग्रवाल, राजपाल यादव, हर्षित पाठक, पापे भाई, महेश लोधी, कमल अग्रवाल, विनोद राजपूत, नैमी यादव, दिनेश यादव, देव शर्मा, टीटू पंडित, हर्ष यादव, जय किशन लोधी, नीरज राजपूत आदि उपस्थित थे।

माधवी समारोह में गूंजा एकता का संदेश, सेवा रत्नों का हुआ सम्मान

 

श्री अग्रवाल सुरीति प्रचारिणी सभा ने दो सत्रों में आयोजित किया माधवी समारोह

Baba news

आगरा। श्री अग्रवाल सुरीति प्रचारिणी सभा की ओर से अग्रकुल प्रवर्तक एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर माधवी समारोह का आयोजन धूलियागंज स्थित महाराजा अग्रसेन बाल मंदिर में किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष बलवीर शरण गोयल, सावित्री गोयल, मंत्री जगदीश प्रसाद बगला, सरोज बाला, उपाध्यक्ष रामशरण मित्तल और सुरेश चन्द गर्ग ने अग्रसेन महाराज के चित्र पर दीप प्रवज्ज्लन कर किया।

*संयोजक हरिश्चंद्र अग्रवाल (हरो लाला)* ने बताया कि माधवी जयंती समारोह का मुख्य उद्देश्य अग्रवाल समाज में एकता अखंडता बनाए रखना है। दो सत्रों में आयोजित समारोह मे प्रथम सत्र में पवन आगरी के निदेशन में कवि सम्मलेन और द्वितीय सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में एडवोकेट स्वप्निल गोयल और एडवोकेट जगदीश प्रसाद गुप्ता को सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया।

*कार्यक्रम समन्वयक योगेश शरण गोयल व सह संयोजक बृजेश अग्रवाल भगत* ने बताया कि अग्रसेन और माधवी के स्वरूप बने नीरज गर्ग और स्वीटी गर्ग को समिति के पदाधिकारिओं ने सम्मानित किया। मुख्य शोभायात्रा में झांकियों का स्वागत करने वाली संस्थाओ का सम्मान किया गया। शोभायात्रा में शामिल राजकुमारों व नाग कन्याओ को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, संजय गर्ग, मुकेश मित्तल, अमित गर्ग, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंघल, राजेश अग्रवाल, विपुल मित्तल, मनु मित्तल, अतुल गर्ग, धीरज, पुनीत, दयानन्द, नीरज आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक का उपयोग विवेकपूर्ण,  रचनात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाए : प्रो.एसपी सिंह

 

सेंट जॉन्स कॉलेज में एआई और युवाओं का भविष्य: वरदान या अभिशाप’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

बाबा न्यूज

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के वाणिज्य संकाय की कॉमर्स एसोसिएशन द्वारा  “AI for the Future of Youth: A Boon or a Bane” (युवाओं का भविष्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: वरदान या अभिशाप) विषय पर एक विचारोत्तेजक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में समसामयिक तकनीकी विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता, आलोचनात्मक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव, उसकी संभावनाओं तथा उससे जुड़ी चुनौतियों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आधुनिक तकनीक का वास्तविक लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब उसका उपयोग विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और रचनात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाए।

कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर  अखिल गुप्ता (डीन, वाणिज्य संकाय), प्रो. संजीव शर्मा (विभागाध्यक्ष, लेखा एवं विधि), डॉ. रोहित सिन्हा (विभागाध्यक्ष, व्यवसाय प्रशासन), प्रो. राजू थॉमस (विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त व्यावसायिक अर्थशास्त्र), डॉ. रचिता शर्मा, डॉ. मैथ्यू बी. सिंह, डॉ. वात्सल्य उपाध्याय तथा डॉ. मीनाक्षी चावला उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. नीरज ई. यूसेबियस (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग) तथा डॉ. मधुलिका दास (अंग्रेजी विभाग) ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में निभाई। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्कों, विषयवस्तु की प्रासंगिकता, भाषा एवं संप्रेषण कौशल तथा विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। उनकी शैक्षणिक विशेषज्ञता और निष्पक्ष मूल्यांकन ने प्रतियोगिता की गरिमा को बढ़ाया।

प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय के विभिन्न सेमेस्टरों के लगभग 15 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। उनके तर्कों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, नवाचार, उत्पादकता और व्यावसायिक कार्यप्रणाली में आने वाले सकारात्मक परिवर्तनों के साथ-साथ मानवीय रचनात्मकता, रोजगार की संभावनाओं, नैतिकता तथा तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता से संबंधित चिंताएँ भी प्रमुखता से उभरकर सामने आईं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, तार्किक विश्लेषण, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और विषय की गहरी समझ का परिचय दिया। प्रतिभागियों के विचारों से यह महत्वपूर्ण निष्कर्ष उभरकर सामने आया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपने आप में न तो पूर्णतः वरदान है और न ही अभिशाप; उसका प्रभाव मुख्यतः इस बात पर निर्भर करता है कि मनुष्य उसका उपयोग किस प्रकार और किन उद्देश्यों के लिए करता है। यदि AI का प्रयोग मानवीय क्षमताओं को सशक्त बनाने, ज्ञान अर्जित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए किया जाए, तो यह युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान कर सकता है। वहीं, इसका अनियंत्रित अथवा अनुचित उपयोग अनेक चुनौतियों को जन्म दे सकता है। इस प्रकार प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को तकनीकी प्रगति और मानवीय विवेक के बीच संतुलन स्थापित करने का सार्थक संदेश दिया।

प्रतियोगिता के परिणामों में आकाशत जैन, बी.कॉम. (मेन), तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुश्री वान्या जैन, बी.कॉम. वोकेशनल, प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अनुभव सिंह, बी.कॉम. वोकेशनल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तीनों विजेताओं ने अपने उत्कृष्ट तर्कों, विषय की समझ तथा प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर यह रेखांकित किया गया कि वाद-विवाद जैसी शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये गतिविधियाँ न केवल विद्यार्थियों को अपने विचार स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें तार्किक दृष्टिकोण, स्वतंत्र चिंतन, दूसरों के विचारों के प्रति सम्मान, संवाद कौशल और निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास करती हैं। विशेष रूप से वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए ऐसी गतिविधियाँ भविष्य की व्यावसायिक एवं प्रबंधकीय चुनौतियों का सामना करने हेतु आवश्यक विश्लेषणात्मक और संप्रेषण संबंधी दक्षताओं को विकसित करने में सहायक हैं।

कॉमर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक कक्षा-अध्ययन से आगे बढ़कर समकालीन मुद्दों पर विचार करने, अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने तथा जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में विकसित होने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भविष्य की सफलता केवल तकनीक के ज्ञान पर निर्भर नहीं करेगी, बल्कि तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने, मानवीय मूल्यों को बनाए रखने और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता पर भी आधारित होगी।

कॉमर्स एसोसिएशन, वाणिज्य संकाय, सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा की यह पहल विद्यार्थियों में अकादमिक उत्कृष्टता, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता का परिचायक रही। कार्यक्रम शिक्षकों के मार्गदर्शन, निर्णायकों के निष्पक्ष मूल्यांकन और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दिल्ली में नवरात्रि पर 1,400 छात्राओं को बांटी साइकिलें:CM बोलीं- बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने 1,400 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने कन्या पूजन के दौरान नन्हीं कन्याओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का भी दायित्व है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी किसी बेटी की पढ़ाई में बाधा न बने। साइकिल से आसान होगा स्कूल का सफर मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल वितरण का उद्देश्य छात्राओं की स्कूल तक पहुंच आसान बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इससे विशेष रूप से उन छात्राओं को सुविधा मिलेगी, जिन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी तो दिल्ली का भविष्य भी मजबूत होगा। सरकार छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- सीएम रेखा गुप्ता रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बेटियां हमारी प्राथमिकता हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार का संकल्प है। सीएम ने किया छात्राओं से संवाद इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। कार्यक्रम में छात्राओं ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। कई छात्राएं बातचीत के दौरान भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीएम ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। साइकिल वितरण से छात्राओं का स्कूल आना-जाना आसान होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर निशाना:कहा- महिलाओं के सम्मान की बात करने वालों के व्यवहार में दिखता है अपमान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को अपने परिवार की महिलाओं के अलावा किसी अन्य महिला से कोई सरोकार नहीं है, चाहे वह पार्टी कार्यकर्ता हो, पत्रकार हो या आम महिला हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं के व्यवहार में महिलाओं के प्रति बार-बार अपमानजनक रवैया दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेताओं को न देश की कद्र है और न ही समाज की चिंता। रेखा गुप्ता ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान केवल बयानों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में आज बंगाल SIR मामले पर सुनवाई:याचिका में वोटर लिस्ट से नाम हटाने को चुनौती; कोलकाता-हावड़ा से 1.70 लाख आवेदन पेंडिंग

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नाम हटाए जाने के खिलाफ दायर अपीलों पर जल्द सुनवाई की मांग पर विचार करेगा। याचिकाकर्ताओं ने अपीलों का जल्द निपटारा करने की मांग की है, ताकि वे नवंबर में होने वाले नगर निकाय चुनावों में वोट डाल सकें। CJI जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले 9 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि नाम जोड़ने की मांग वाली अपीलों को प्राथमिकता देने पर विचार किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल के 7 शहरी निकायों कोलकाता, हावड़ा, बाली, हल्दिया, धुपगुड़ी, कालिम्पोंग और कुर्सियांग में चुनाव 27 से 29 नवंबर के बीच कराए जा सकते हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है। कोलकाता और हावड़ा के मतदाताओं का मामला याचिकाकर्ताओं के वकील गोपाल शंकरनारायणन और प्रशांत भूषण ने अदालत से अपीलों का तेजी से निपटारा कराने की अपील की। उनका कहना था कि अपीलों के लंबित रहने से मतदाता आगामी नगर निकाय चुनावों में मतदान के अधिकार से वंचित रह सकते हैं। अदालत को बताया गया कि कोलकाता और हावड़ा के नगर निकाय क्षेत्रों में करीब 1.70 लाख अपीलें लंबित हैं। याचिकाकर्ताओं ने यह भी अनुरोध किया कि जिन लोगों की अपीलों पर फैसला नहीं हुआ है, उन्हें चुनाव में वोट डालने की अनुमति देने पर विचार किया जाए। ट्रिब्यूनल और सॉफ्टवेयर की समस्याओं पर भी चर्चा 9 अक्टूबर की सुनवाई में अदालत ने SIR अपीलीय ट्रिब्यूनलों के सामने आ रही दिक्कतों और अपीलों की प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया था। CJI कांत ने कहा, “हम इन समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर याचिकाएं उन लोगों की हैं जो दूसरों के नाम मतदाता सूची से हटवाना चाहते हैं। हम ट्रिब्यूनलों से कहेंगे कि वे नाम हटाने वाली याचिकाओं को अभी रोक दें और पहले उन पर फैसला लें, जिनमें नाम शामिल करने की मांग की गई है।” आज की सुनवाई के संभावित आदेश-निर्देश… बंगाल में वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम कटे पश्चिम बंगाल में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 58.20 लाख नाम कट गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट से पहले राज्य में 7.66 करोड़ थे, ड्राफ्ट लिस्ट में 7.08 करोड़ वोटर्स का नाम शामिल किया गया। काटे गए वोटर्स का प्रतिशत 7.6 है, यानी हर 100 से में लगभग 8 वोटर्स का नाम हटाया गया है। हालांकि, 58.20 लाख वोटर्स में से 24.17 लाख मृत पाए गए, 1.38 लाख डुप्लीकेट या फर्जी थे, 32.65 लाख वोटर्स शिफ्ट, लापता और अन्य थे। —————- यह खबर भी पढ़ें… एमपी-यूपी सहित 17 राज्यों-UT में वोटर लिस्ट अपडेट होगी: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का आदेश; 5 पॉइंट में SSR-SIR का फर्क चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लेटर भेजा है। SSR के तहत वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाएंगे और पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 2027 में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। पढ़ें पूरी खबर…