रजिस्ट्रार, लेबर कमिश्नर ने रूपम पाण्डेय को ही माना वैध महामंत्री
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) का फर्जी गुट बेनकाब
बाबा न्यूज़
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) में फर्जी गुट द्वारा की जा रही बैठकों और पत्राचार पर रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन एवं लेबर कमिश्नर, प्रयागराज ने बड़ा आदेश जारी करते हुए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।
श्रम विभाग के आदेशानुसार 6 अगस्त 2026 को जारी फॉर्म J पूरी तरह बरकरार है और आज भी रूपम पाण्डेय ही संघ के वैध एवं अधिकृत महामंत्री हैं।
रजिस्ट्रार कार्यालय ने फर्जी गुट द्वारा किए गए सभी असंवैधानिक पत्राचार, बैठकों और कार्यवाहियों को सिरे से खारिज करते हुए उनके सभी पत्रों व ज्ञापनों का निस्तारण कर दिया है। फर्जी गुट द्वारा संघ के नाम पर की गई किसी भी कार्यवाही को कोई मान्यता नहीं दी गई है।
फर्जी हस्ताक्षर मामले में फोरेंसिक जांच के आदेश
मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब हेमंत विश्वकर्मा के फर्जी हस्ताक्षर का मामला सामने आया। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार फर्जी हस्ताक्षर के इस मामले को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सके।
UMRKS की आधिकारिक एवं स्वीकृत कार्यकारिणी:
रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन एवं नियमानुसार UMRKS का संचालन निम्नलिखित अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा ही किया जा रहा है:
अध्यक्ष तेज पाल सिंह, महामंत्री रूपम पाण्डेय, संगठन मंत्री अनिल शुक्ला
कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती उषा देवी, संयुक्त मंत्री सनत तिवारी एम. आर. चौबे।
मण्डल स्तरीय पदाधिकारी: मण्डल अध्यक्ष: अमिताभ बच्चन एवं अवधेश सक्सेना। मण्डल मंत्री संतोष शर्मा, सभाजीत चौबे एवं हरि मोहन शर्मा।
झांसी कारखाना मण्डल और आगरा मण्डल भंग
संघ के अधिकृत नेतृत्व ने जानकारी दी है कि झांसी कारखाना मण्डल और आगरा मण्डल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इन दोनों मण्डलों का पुनर्गठन करने के लिए जल्द ही नए अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।
संघ नेतृत्व ने सभी रेल कर्मचारियों एवं सदस्यों से अपील की है कि वे फर्जी गुट के किसी भी गुमराह करने वाले पत्राचार या बैठक के बहकावे में न आएं।

