Breaking News
उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए शहर की पांच महिलाएं हुई सम्मानित

आशियाना महिला समिति ने मनाया 15वां स्थापना दिवस
स्वर कोकिला आशा भोसले को समर्पित किया 15वां स्थापना दिवस समारोह
बाबा न्यूज
आगरा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आज कई मंच आगे आ रहे हैं। इनमें से एक आशियाना महिला समिति है, जहां महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य पर जागरूक करती है और प्रशिक्षित करके महिलाओं के उत्थान की ओर कदम बढ़ा रही है। ये कहना था सोमवार को सदर स्थित आगरा क्लब में आशियाना महिला समिति के 15वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान का। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की।

अध्यक्ष डॉ. सरोज प्रशांत ने बताया कि समिति का हर कदम महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वो समाज की मुख्य धारा में शामिल हो समाज की उन्नति में साथ दें सके। खुद के पैरो पर खड़ी महिला किसी के सहारे की मोहताज नहीं होती। मनोज बल ने बताया कि स्थापना दिवस पर शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कर कार्य रही प्रतिभाशाली पांच महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. माया श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर कोकिला स्व. आशा भोसले को समर्पित कार्यक्रम में पारुल गुप्ता, रश्मि रायजादा और कविता भटनागर ने सदाबहार गीत गाकर संगीतमय श्रद्धांजलि दी। चंद्रावती इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। सचिव मंजू मित्तल ने समिति की गत वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद डॉ. प्रमिला चावला ने दिया। इस अवसर पर संरक्षक शारदा गुप्ता, बीना पोद्दार, अर्निमा भार्गव, इंदु जैन, सरोज गारव, आशा चोपड़ा, आरती मल्होत्रा, प्रतिभा, साधना आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित
महिलाओं को प्रेरित कर उनका हौसला बढ़ाने के लिए आशा का अग्रदूत श्रेणी में कीर्ति तिवारी, काव्या जैन, शिल्पा भाटिया, पूजा आहूजा कालरा और मुंजल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *