समाजसेवी दिनेश अगरिया बने जिला संगठन मंत्री
बाबा न्यूज
आगरा। 59 वर्षो से योग को समर्पित भारतीय योग संस्थान (पंजी) का चुनाव सम्पन्न हुया। जिसमें आगरा दक्षिण जिला इकाई में कवि एवं साहित्यकार दिनेश अगरिया को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। चुनावी पर्यवेक्षक प्रांत मंत्री रविन्द्र सिंह चौहान ने जिला प्रधान विष्णु प्रकाश शुक्ला की संस्तुति पर आगरा राजपुर चुंगी निवासी दिनेश अगरिया को उनके संगठन के प्रति निष्ठा और कौशल को देखते जिला संगठन मंत्री चुना गया। इनके नियुक्ति पर समस्त योगसाधकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

