प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेस वे का टूटा पैच ठीक कराया:मिट्‌टी धंसने से छोटा पैच टूटा था, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यूपी में प्रयागराज से मेरठ के बीच बने गंगा एक्सप्रेस वे पर आंधी बारिश की वजह से एक छोटा सा पैच टूट गया था। पैच के टूटने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जाने लगीं। हालांकि तत्काल एक्शन लेते हुए पैच को ठीक करा दिया गया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद शुरू शुरू में हल्की मिट्टी दबने की वजह से कभी कभी इस तरह की दिक्कतें आ जाती हैं। प्रयागराज मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी मिट्‌टी धंसने की वजह से ऐसा हुआ। इससे पहले भी लखनऊ आगरा, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी ऐसी दिक्कतें आईं थीं।
तकनीकी जानकारों का मानना है कि नई बनीं एक्सप्रेसवे की सड़कों पर ऐसे दरार आने निर्माण में ख़ामी की वजह से नहीं बल्कि मिट्टी धंसने जैसे स्वाभाविक कारणों से होती हैं। फ़िलहाल टूटे पैच को ठीक करा दिया गया है और आवागमन में कोई दिक्कत नहीं है। टूटा हिस्सा ठीक कराने के साथ ही उसकी निगरानी के लिए भी टीम लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *