Breaking News
दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अवश्य करें

रेलवे स्टेशन पर चला “राष्ट्र प्रथम अभियान” का व्यापक जनसंपर्क अभियान
बाबा न्यूज
आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सात आव्हानों एवं राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों तक राष्ट्र प्रथम का संदेश पहुंचाया गया।
इस अवसर पर “राष्ट्र प्रथम अभियान” के सर्व अभियान संयोजक राहुल जैन, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी पूर्व पार्षद प्रवीण जैन, हिमाँशु मिश्रा आदि ने रेलवे स्टेशन पर जनसंपर्क कर यात्रियों एवं आमजन को राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, ईंधन की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन एवं कारपूलिंग को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान आमजन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सात आव्हानों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए तथा लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने का आव्हान किया गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने अभियान के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रहित से जुड़ा जनजागरण अभियान बताया।

कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से संवाद कर उन्हें “राष्ट्र प्रथम अभियान” के उद्देश्यों की जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों का उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान का समर्थन किया।

अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ रहा है और “राष्ट्र प्रथम अभियान” के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

भामस के जिला सम्मेलन को सफल बनाने को सौंपे दायित्व

बाबा न्यूज
आगरा। भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक ओमप्रकाश भगौर जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित हुई । बैठक में मुख्य रूप से वार्षिक जिला सम्मेलन को भव्य और दिव्य बनाए जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। जिला सम्मेलन 7 जून 2026 को होना प्रस्तावित है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में शंकर लाल संभाग संगठन मंत्री, भूपेंद्र सिंह राणा प्रदेश उपाध्यक्ष, विभाग प्रमुख चंद्रभान, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, आशा /आशा संगिनी संगठन की जिला अध्यक्ष पप्पी धनगर , भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष आर आर शर्मा सहित सभी यूनियनों के पदाधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक का संचालन मुकेश चाहर जिला मंत्री द्वारा किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक सम्मेलन बनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।

मनमोहक पेंटिंग्स ने जीता अतिथियों का दिल

20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन
बाबा न्यूज
आगरा। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) द्वारा आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री, भारत सरकार के चेयरमैन पूरन डाबर रहे। समारोह में राज्य ललित कला अकादमी की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आभा, संस्कार भारती के महामंत्री नंद नंदन गर्ग, समाजसेवी शिवम कश्यप तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री शिवांग खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम कान्त ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न कला विधाओं जैसे प्राकृतिक चित्रण, कोलाज, स्टिल लाइफ और पोर्ट्रेट चित्रों का
अवलोकन कराया। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने अपनी पेंटिंग्स का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि पूरन डाबर के समक्ष अपनी भावनाओं और कला अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया। छात्राओं की
रचनात्मकता और कला कौशल को देखकर अतिथि बेहद प्रभावित हुए। पूरन डाबर और डॉ. आभा ने सभी प्रतिभागियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान पूरन डाबर ने छात्राओं की कला से प्रभावित होकर तत्काल तीन पेंटिंग्स खरीद लीं। इनमें कृतिज्ञा सिंह राठौर की हनुमान चित्रण, दिव्यांशी वर्मा की शिव शक्ति तथा छात्रा शिवानी की बुद्ध पर आधारित पेंटिंग शामिल रही। पूरन डाबर ने कहा कि ‘संघर्ष से सफलता और सफलता से समर्पण’ जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि ‘उत्तम खेती, मध्यम बान, निषिद्ध चाकरी,भीख समान आत्मनिर्भरता ही समृद्ध भारत का आधार है।

श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह अपने आप में अनूठा


छटवे दिन महारास, कंस उद्धार और रुक्मणी विवाह के हुए प्रसंग
बाबा न्यूज
आगरा। श्री बुर्जीवाला मंदिर संचालन समिति की ओर से प्रताप नगर जयपुर हाउस स्थित मंदिर में चल रही कथा में छटवे दिन महारास, कंस उद्धार और रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। व्यासपीठ से आचार्य राजेश शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण और रुक्मणिजी का विवाह अपने आप में अनूठा है। रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी का अवतार थी। रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से कृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो उसने मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया। इस दौरान प्रभु को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन वे रुके या थके नहीं और अंतत: उन्होंने रुक्मणि जी से विवाह किया।
आचार्य राजेश शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। बुजीर्वाला मंदिर परिसर में भक्तगण कृष्ण रासलीला और रुक्मणी विवाह के भजनो पर जमकर झूम उठे। जैसे-जैसे भागवत कथा आगे बड़ती जा रही हैं व्यास गददी पर विराजमान आचार्य राजेश शास्त्री महाराज के मुखाबिंद से इस कथा को सुनने के लिये श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ा रहा है।

सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग आज
मुख्य यजमान गौरव बंसल और निधि बंसल ने बताया कि सातवें दिन रविवार को सुदामा चरित्र, भगवान के अन्य विवाह तथा भागवत व्यास पूजन किया जायेगा। सोमवार को सुबह पूर्ण आहुति के बाद पांच हजार लोगो का विशाल भंडारा मंदिर परिसर में किया जायेगा। इस अवसर पर समन्वयक अजय आवागढ़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया, राजेश जिंदल, संदीप गोयल, अनूप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रवि मंगल, राजीव अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, ओम स्वरूप गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, रवि मंगल, रविशंकर बंसल, जेठा भाई आदि मौजूद रहे।

आशीष बंसल बने अध्यक्ष, गौरव मित्तल बने सचिव

 

भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा के षष्ठम अधिष्ठापन समारोह का हुआ आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद (भाविप) अन्नपूर्णा शाखा का षष्ठम अधिष्ठापन समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क शिराज में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष मनोज बंसल,स्वागतध्यक्ष नेमकुमार जैन, अधिष्ठापन समन्वयक धर्मगोपाल मित्तल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीण गर्ग, राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. तरुण शर्मा, राष्टीय प्रकल्प सदस्य एडवोकेट बसंत गुप्ता और क्षेत्रीय सचिव प्रमोद सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में भाविप अन्नपूर्णा शाखा के नवीन सत्र 2026-27 के अध्यक्ष आशीष बंसल, सचिव गौरव मित्तल, कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल को प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने पद की शपथ दिलाई। दिनेश सिंघल को संगठन मंत्री ,सौरभ अग्रवाल को संयोजक संपर्क, सौरभ सिंघल को संयोजक सेवा, विष्णु गोयल को संयोजक संस्कार और दिलीप जैन को संयोजक पर्यावरण, पूनम बंसल को संयोजक महिला सहभागिता की शपथ दिलाई। कार्यकारणी सदस्यों को अधिष्ठापन अधिकारी सीए विवेक अग्रवाल ने और नए सदस्यों को दीक्षा अधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे ने शपथ दिलाई।

समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल ने परिषद् के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन रीता मित्तल, मेघा गोयल, शालिनी जैन ने किया। धन्यवाद अभिषेक सिंघल ने दिया। शाखा के सदस्यों का स्वागत संरक्षक नेम कुमार जैन ने किया। पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पूर्व कोषाध्यक्ष विकास जैन ने दिया और गत वर्ष के कार्यक्रमों का विवरण पूर्व अध्यक्ष विनय गोयल ने दिया। इस अवसर पर अंकुर सिंघल, बिहारी लाल, कपिल अग्रवाल, मनीष मंगल, मनोज वर्मा, नीरज गर्ग, निश्चित अग्रवाल, प्रदीप बंसल, रिंकू वर्मा, विवेक जैन, मिथुन गर्ग आदि मौजूद रहे।