गर्मी में लोगों को बांटा मीठा जल और दूध:बेगमपुल व्यापार संघ के सेवा अभियान में व्यापारी और जनप्रतिनिधि रहे शामिल

भीषण गर्मी को देखते हुए बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से शुक्रवार को मीठा जल और दूध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बेगमपुल क्षेत्र में सुबह से दोपहर 2 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और अन्य लोगों को मीठा ठंडा जल और दूध वितरित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, वार्ड 52 के पार्षद अजय चंद्रा, वार्ड 64 की पार्षद सुनीता प्रजापति और पार्षद रचित गुलाटी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने लोगों को जल वितरण कर सेवा कार्य में सहयोग दिया। बेगमपुल व्यापार संघ की अध्यक्ष सुधा सेठ, महामंत्री पुनीत शर्मा, मंत्री गौरव गुप्ता सहित कई व्यापारी कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष सुधा सेठ और महामंत्री पुनीत शर्मा ने अतिथियों को पुष्प भेंट कर धन्यवाद दिया। साथ ही सभी सहयोगियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *