संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 विभूतियों को सम्मान:वाराणसी में राष्ट्रीय संगोष्ठी व 31वां राष्ट्रीय अलंकरण अभिनंदन का आयोजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में राष्ट्रीय संगोष्ठी “वर्तमान वैश्विक संकट-मीडिया की भूमिका” 31 वां राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न, शान ए काशी, आईएजे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, आईएजे नागरिक अभिनंदन में 20 विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल (कालाजार रोग विशेषज्ञ), विशिष्ट अतिथि काशीरत्न ओमप्रकाश शर्मा (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट), संतोषी शुक्ला ने शाल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न देकर अलंकृत किया। विषय प्रवेश सामाजिक विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने किया। आमंत्रित अतिथियों ने अपनी विचार रखे। इन्हें मिला काशीरत्न का सम्मान राजेश्वर पांडेय, (समाज सेवी), डा. ममता टंडन (कत्थक नृत्य संगीत सेवा), अशोक कुमार पांडेय (आकाशवाणी वाराणसी), डा रवि शंकर पांडेय (व्याकरण संस्कृत सेवा), डा. वैभव जायसवाल (बाल रोग विशेषज्ञ, बीएचयू), विनोद दिक्षित,(शिक्षा सेवा), अनिल कसेरा (धातु कला सेवा), बलविंदर सिंह (समाज सेवी), डाॅ. अजीत सिंह (आर्थोपेडिक सेवा)। शान ए काशी का सम्मान गिरीश पांडेय काशिकेय,(साहित्य सेवा), हीरा लाल चौरसिया (पत्रकारिता सेवा), अमित कुमार पांडेय (पत्रकारिता सेवा), सना सलीम (उद्घोषिका, पत्रकारिता सेवा, विजयता सचदेवा ( माडल, मिसेज एशिया विनर), कल्पना तिवारी (शिक्षा सेवा), नाजिश खान (कलात्मक, समाज सेवी), अंशुमान दुबे एडवोकेट (विधि सेवा), प्रकाम्य ओशो (मार्केटिंग, समाज सेवी)।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपनी विचार रखे। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा 2008 – 2010 से पूर्व हजारों लोग कालाजार रोग से पीड़ित होते थे। शोध के बाद आए दवा से वर्तमान में यह आंकड़ा लगभग 400 से भी कम है। अनुमान है कि जल्द ही यह संख्या घटकर शून्य हो जायेगी। आकाशवाणी वाराणसी के कार्यक्रम प्रमुख अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मीडिया में नैतिकता, निष्पक्षता,व कार्यक्रम का मूल्यांकन आवश्यक है।प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो राजनाथ, अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो रजनीश शुक्ल ने भी संबोधित किया। समारोह में सर्वश्री डाॅ. निशा रानी अग्रवाल, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. राजनाथ, प्रो. जितेंद्र कुमार, डाॅ. कैलाश सिंह विकास, मोहम्मद दाऊद, मोतीलाल गुप्ता, सत्यनारायण द्विवेदी एडवोकेट, अरविंद कुमार विश्वकर्मा, डा शुभम् कुमार सेठ आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *