बसंती घटा से सजा श्रीमथुराधीश का मंदिर, भक्तिभाव से मनाया बसंतोत्सव

 

बाबा न्यूज 

आगरा। यमुना किनारे स्थित श्री मथुराधीश महाराज जी के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के तहत आज बसंत उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को बसंती घटा का स्वरूप देकर सजाया गया। बसंतोत्सव पर श्रीमथुराधीश जी का विशेष श्रंगार किया गया। ठाकुर जी को पीले रंग के पकवानों का भोग लगाया गया। हर तरफ मोगरा और बेला के पुष्पों से सुगंधित वातावरण में श्रीहरि के जयकारे गूंज रहे थे।
प्रातः से ही आज श्रीमथुराधीश महाराज जी के मंदिर में उत्सव का वातावरण था। ढोलक की थाप और मंजीरों की झन्कार पर भक्ति के स्वर बिखरे तो भक्तजन झूम उठे। यमुना मैया के भक्त बृज खंडेलवाल जी ने बताया कि उत्सव पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। इसके साथ ही ठाकुरजी की खेल लीला और रंग उत्सव की शुरुआत भी हुई। मंदिर में भक्ति, संगीत और रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला। पुष्टिमार्ग संप्रदाय में बसंत पंचमी को होली और रंग-खेल उत्सव की शुरुआत माना जाता है। यह उत्सव लगभग चालीस दिनों तक डोलोत्सव तक चलता है। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें सफेद मलमल के वस्त्र पहनाए गए और स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। मंदिर परिसर में बसंत राग के कीर्तन और पद गूंजते रहे। भक्तजन भक्ति रस में डूबे नजर आए। पुष्टिमार्ग में पुरुषोत्तम मास को मनोरथों का महीना माना जाता है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की प्रेममयी सेवा की और व्रज की लीलाओं का आनंद लिया। मंदिर प्रशासन ने सभी वैष्णव भक्तों और श्रद्धालुओं को परिवार सहित उत्सव में शामिल होकर ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने का आमंत्रण दिया। संध्या आरती मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय व जुगल श्रोत्रिय ने की। बताया कि 22 मई को यमुना आरती स्थल पर यमुना छट उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमल खंडेलवाल, विनीत खंडेलवाल, निखिल खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

कामकाजी 21 महिलाओं का किया सम्मान, चैरिटी के लिए जुटाई धनराशि

 

वॉक फॉर कॉज फैशन शो में दिखा ग्लैमर और सामाजिक सरोकार का संगम
बाबा न्यूज
आगरा। ताजनगरी में फैशन, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब आॅल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित डबल ट्री बाय हिल्टन में ह्लवॉक फॉर कॉजह्व फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में फैशन और सामाजिक जागरूकता का खूबसूरत मेल देखने को मिला। फैशन शो के पहले राउंड में प्रोफेशनल मॉडल्स ने कैजुअल ड्रेस थीम पर आकर्षक रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दूसरे राउंड में आॅल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की करीब तीस महिला सदस्याओं ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं तीसरे राउंड में दिल्ली से आई प्रोफेशनल मॉडल्स ने ग्लैमरस प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

संस्था की संस्थापिका रिचा बंसल एवं सुरुचि शर्मा ने बताया कि यह चैरिटी फैशन वॉक से एकत्रित धनराशि कल्याणम फाउंडेशन को समाजसेवा एवं जरूरतमंदों के सेवा कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने का सशक्त मंच भी है। संचालन विकास सिंह वेदा ने किया। इस अवसर पर रोहन शर्मा, रूबी गुप्ता, अल्मास थॉमस, प्रो. सुमित श्रीवास्तव, रितु भटनागर, निशा बंसल, वैशाली भदौरिया, सोनल गुप्ता, रूपाली खन्ना, प्रतिमा भार्गव आदि मौजूद रही।

इन्हें मिला अवार्ड
क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 कामकाजी महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. रेनुका डंग, डॉ. रंजना बंसल, पूनम सचदेवा, रिया अग्रवाल, इरमिन फरहत अली, हिमानी चावला, नुपुर वरनवाल, शिवानी जैन, रीना विज, नीता मित्तल, कमलेश सचदेवा, रिता रानीवाला, पूर्णिमा सिंह बहल, सोनम यादव, निधि अग्रवाल, रजनी नायर देव, श्रेया बुद्धिराजा, विनी अग्रवाल एवं रश्मि गर्ग प्रमुख रहीं। इसके अलावा बुकीज बटर क्लब और गर्ल बॉस आॅफ आगरा को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

बुर्जीवाले मंदिर में पुरुषोत्तम मास में बहेगी भक्ति ज्ञान की गंगा

बाबा न्यूज
आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जयपुर हाउस प्रताप नगर स्थित श्री बुजीर्वाला मंदिर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर होने जा रहा है। श्री बुजीर्वाला मंदिर संचालन समिति की ओर से 18 से 25 मई तक भव्य सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा में वृंदावन धाम से पधार रहे कथावाचक आचार्य राजेश शास्त्री महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। शुक्रवार को कथा के आमंत्रण-पत्र का विमोचन समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धा भाव के साथ किया गया।
मुख्य यजमान गौरव बंसल व निधि बंसल ने बताया कि कथा महोत्सव का शुभारंभ 18 मई की सुबह सात बजे जयपुर हाउस स्थित चिंताहरण मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। 551 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति और आस्था की अनुपम छटा बिखेरेंगी। कलश यात्रा का मार्ग में आठ स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शाम को श्री बुजीर्वाला मंदिर में कथा का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक दिव्य कथा का रसपान कराया जाएगा।
समन्वयक विजय बंसल ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तों के बीच विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल है। कथा में 19 मई को मंगलाचरण एवं कुंती-भीष्म स्तुति, 20 मई को सती, ध्रुव एवं प्रहलाद चरित्र, 21 मई को समुद्र मंथन, रामचरित्र और नंदोत्सव, 22 मई को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजन, 23 मई को कंस उद्धार, रासलीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह तथा 24 मई को सुदामा चरित्र के साथ कथा विश्राम होगा। 25 मई को पूणार्हुति एवं विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। कथा स्थल पर प्रतिदिन आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी, जिनके दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठेंगे। इस अवसर पर रंजीत सामा, ओम स्वरूप गर्ग, जेठा भाई, राजकुमार अग्रवाल, केशव अग्रवाल, निधि अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजेश जिंदल, जय कुमार, गोपाल अग्रवाल, शकुन बंसल, संदीप गोयल, ज्योति मोहन जिंदल, पियूष सिंघल, अलोक जैन, सुनील मित्तल, पूजा जिंदल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मस्ती की पाठशाला से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

 

कमला अरुण इंटर कॉलेज में छात्रों के लिए हुआ फन गेम्स और विशेष सत्र का आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा । भारत की अग्रणी आयुर्वेदिक और प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल कंपनियों में से एक, डाबर इंडिया लिमिटेड ने अपने महत्वाकांक्षी अभियान हाजमोला मस्ती की पाठशाला की घोषणा की। यह विशाल कार्यक्रम स्कूली बच्चों के बीच शारीरिक खेल-कूद और मनोरंजन के महत्व को समझाने के लिए बनाया गया है, जो हाजमोला ब्रांड की खुशमिजाज और मजेदार पहचान के बिल्कुल अनुकूल है।
मस्ती की पाठशाला अभियान उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में कमला अरुण इंटर कॉलेज कालेज, में हाजमोला मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए फन गेम्स का आयोजन किया गया ताकि छात्र सुस्ती और आलस छोड़कर शारीरिक खेलों में हिस्सा ले सकें और स्वस्थ रह सकें। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य और फिटनेस विशेषज्ञों के विशेष सत्र भी हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता कौशिक ने छात्रों को स्वास्थ्य और फिटनेस से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डाबर इंडिया लिमिटेड कारपोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर दिनेश कुमार, कमला अरुण इंटर कॉलेज के प्रबन्धक भारतेन्द्र अरुण और कई प्रमुख लोग मौजूद थे। यह अभियान 20 प्रमुख शहरों के कुल 550 स्कूलों में होगा, जिसका लक्ष्य 2.5 लाख से अधिक छात्रों को फायदा पहुँचाना है। इस अभियान को मनोरंजक और शिक्षाप्रद गतिविधियों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें विशेष रूप से ‘फन गेम्स’ (मजेदार खेल) के सत्र रखे गए हैं, ताकि छात्र सुस्ती और आलस छोड़कर शारीरिक खेलों में हिस्सा ले सकें और स्वस्थ रह सकें। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य और फिटनेस विशेषज्ञों के विशेष सत्र भी होंगे।

जरूरतमंद तीन सौ बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री

 

राष्ट्रीय भीम व्यापार संगठन ने किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बाबा न्यूज 

आगरा। राष्ट्रीय भीम व्यापार संगठन की ओर से ग्यासपुरा शाहगंज स्थित सागर धर्मशाला में शिक्षा का भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम संयोजक व उपाध्यक्ष राहुल सागर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस आयोजन के तहत करीब 300 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल, रबड़, नोटबुक एवं स्कूल बैग भेंट किए गए, जिससे नए शैक्षणिक सत्र में उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।

संरक्षक सुभाष सागर ने कहा कि संस्था की यह पहल भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचारों से प्रेरित है। बाबा साहेब का मानना था कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा।” इसी सोच को साकार करने के लिए संगठन लगातार समाजहित में कार्य कर रहा है। अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। इस अवसर पर संजीव चौबे, विकास भारद्वाज, हेमंत भोजवानी, बंटी कर्दम, वीर प्रकाश बंटी, महेंद्र सागर, देवेंद्र सागर, मंजू सागर, मीनाक्षी सागर, सुरेंद्र कौर, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, शिवमोहन सागर, उपासना सागर, हीरो राना, अवधेश आदि मौजूद रहे।

सत्य मेव जयते ट्रस्ट ने जिला जेल को भेंट किये सीलिंग फैन बाबा न्यूज 

 

बाबा न्यूज 
आगरा। सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने जेल के कैदियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए आज गुरुवार को बीस सीलिंग फैन जिला जेल को भेंट किये। इसमें राजीव गुप्ता व विनीत अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट से इन पंखों के सहयोग की अपेक्षा की थी। जेलर नागेश सिंह ने कैदियों के प्रति ट्रस्ट की सकारात्मक सोच व सहयोग की सराहना करते हुए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जेलर नागेश सिंह, शम्भू नाथ चतुर्वेदी, पूर्व महासचिव गौतम सेठ, महामंत्री अनिल गोयल एडवोकेट, डा:मोहित गुप्ता,अनिल जैन,रविन्द्र अग्रवाल, हरीश वासवानी,मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।

अमेरिका में भी गूँजेगा ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा

 

न्यूयॉर्क में पेंट व्यापारियों को समाज सेवा की प्रेरणा प्रदान करेंगे आगरा के समाजसेवी गोयल दंपत्ति

 छह दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में सपत्नीक सहभागिता करेंगे समाजसेवी-उद्यमी पार्षद मुरारीलाल गोयल, उल्लेखनीय योगदान के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

बाबा न्यूज 

आगरा। आगरा की तर्ज पर अब अमेरिका में भी ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा गूँजेगा। आगरा के समाजसेवी गोयल दंपति न्यूयॉर्क में भारत और भारत से बाहर के शीर्ष 111 पेंट व्यापारियों को जीवन-रक्षा के संदेश के साथ समाजसेवा की प्रेरणा प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सेवा आगरा, विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, अग्रवाल सम्मेलन और नेशनल चैंबर सहित अनेक सामाजिक धार्मिक और औद्योगिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी-उद्यमी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले 12 से 17 मई तक न्यूयॉर्क (अमेरिका) में कंसाई नैरोलैक पेंट द्वाराआयोजित छह दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गोयल के साथ सहभागिता करेंगे।
सोमवार को न्यूयॉर्क के लिए दिल्ली एयरपोर्ट रवाना होने से पूर्व पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि वे सेमिनार में पेंट व्यापारियों को जीवन-रक्षा की मुहिम में आगे आने की अपील करते हुए हर व्यापारी को अपनी आय में से कुछ हिस्सा वंचितों, जरूरतमंदों और समाज के हित में खर्च करने का संदेश देंगे।
गौरतलब है कि इस सेमिनार में श्री मुरारी लाल गोयल और समाज सेवा में उनके कंधे से कंधा लगाकर जुटी रहने वालीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गोयल को भी समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

*आगरा की बेहतरी के लिए करेंगे कई स्थलों का भ्रमण*
गोयल दंपति वहाँ टाइम्स स्क्वेयर, ब्रुकलिन ब्रिज, मैनहैटन ब्रिज, वॉल स्ट्रीट, 9 /11 मेमोरियल, यूएन हेडक्वार्टर, जनरल असेंबली बिल्डिंग, लिबर्टी स्टेट पार्क, स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम आदि स्थलों का भ्रमण करते हुए वहाँ की स्वच्छता, ड्रेनेज व्यवस्था, कूड़ा संग्रह व स्मार्ट सिटी आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी करेंगे ताकि उस आधार पर नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य होने के नाते आगरा के लिए भी कुछ बेहतर प्रस्ताव सदन में रखा जा सके।

सरकार नर्सेज की मांगों को शीघ्र पूरा करें : सतीश त्यागी

बाबा न्यूज
आगरा।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सतीश त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने सरकार से मांग की है कि गृह जनपद में तैनाती सहित हमारी पांच मांगों को जल्द ही पूरा किया जाए। 8 ओर 9 नवंबर राजकीय नर्सेज संघ के अधिवेशन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हमारी पांचों मांगों को माने जाने की घोषणा की थी । उसके बाद महानिदेशक भी सहमति दे चुके है। अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ भी 6 फ़रवरी को बैठक में सहमति प्रदान की गई थी लेकिन आज तक ग्रह जनपद में तैनाती,प्रमोशन, ए सी पी,पालना घर बनाने, उच्च शिक्षा हेतु अनुमति,सहित किसी भी मांग का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जिससे नर्सिंग संवर्ग में बहुत आक्रोश है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि नर्सेज डे पर ग्रह जनपद मैं तैनाती का शासनादेश जारी किया जाए । यही नर्सेज के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।जिससे हमारी बहिनें अपने घर के नजदीक कार्य कर सके।

कल्पनाओं को मिले रंग तो कागज पर उकर गईं तस्वीरें

 

सृजनिका आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रदर्शनी 

बाबा न्यूज 

आगरा। रंगों के उत्सव में कागज पर जब कल्पानाओं ने अपना बसेरा डाला तो रंगों की तरंगों ने हर किसी के मन को छू लिया। प्राकृतिक, स्थिर और अमूर्त चित्रण का ऐसा समावेश कि बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मकता ने हर किसी को अचम्भित कर दिया। भारतीय कला और संस्कृति की भव्यता को रंगों ने राधा-कृष्ण के प्रेम, सीता राम के समर्पण और लोक कला व मदर्स डे पर मां और संतान के बीत के अटूट प्रेम के साथ प्रदर्शित किया। मौका था सृजनिका आर्ट गैलरी द्वारा 9वे स्थापना दिवस पर सिटी ढाबा रेस्टरां में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का, जिसमें 32 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिक्षाविद रवि नारंग, अध्यक्षता संस्कार भारती ब्रज प्रांत के जनरल सैकेट्री नन्द नन्दन गर्ग व विशिष्ट अतिथि ललित कला संस्थान के उपनिदेशक डॉ.मनोज कुमार ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। अतिथियों ने कहा कि जीवन से तनाव को दूर रखने के लिए चित्रकला सबसे बेहतर माध्यम है। कागज पर उकेरी गई कलाकृति मन के भाव होते हैं और उसमें भरे गए रंग जीवन की उदासी और समस्याओं को दूर ले जाने का जरिया।
संस्थान की निदेशिका डॉ. आभा सिंह गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। निर्णायक मण्डल में डीईआई के चित्रकला विभाग से सेवानिवृत प्रो. अश्विनी शर्मा, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग से डॉ. सुनीता शर्मा थीं। प्रदर्शनी का सहसंयोजन अंजलि कुशवाह ने किया व संजीव गुप्ता, मानसी अग्रवाल, इशिता, सुदेश कुमार, आराध्या का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन ई.अतुल गुप्ता ने व संचालन अंशिका रायजादा, रुचिका अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता, शांति देवी, डॉ सरोज भार्गव, राजीव द्विवेदी, ओम स्वरूप गर्ग, प्रो बिंदु अवस्थी, प्रो नीलाम कांत, श्री गजेन्द्र सिंह , डॉ एकता श्रीवास्तव, डॉ सविता प्रसाद, डॉ दीपा सिंह, डॉ शिल्पी गुप्ता साने, दीप्ति जसोरिया, लीना परमार, नीनू गर्ग, डॉ तपस्या, रश्मि सिंह, शिखा सिंह, विजय सिंह, अंजली मिश्रा, आदि उपस्थित रहेआदि उपस्थित थे।

ये रहे विजेता
प्रतिययोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें जूनियर वर्ग में बेस्ट पेंटिंग के लिए दृष्टि गर्ग, अक्षिता माथुर, कार्तिकेय मिश्रा, रूहानी पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में लव कुमार, रुचिका अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल, अदम्य शर्मा को पुरस्कृत किया गया। सुपर सीनियर ग्रुप में इशिता चौधरी, मानसी अग्रवाल, संस्कृति राठौर को पुरस्कार प्रदान किए गए।

भाविप समर्पण ने अपने 65 प्रभारियों को किया सम्मानित

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से प्रभारी सम्मान समारोह एवं दिव्य सत्संग का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित रिट्रीट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, सचिव सीए विवेक अग्रवाल एवं प्रमोद सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शाखा अध्यक्ष विजित गुप्ता ने बताया कि सत्र 2025-26 में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 प्रभारियों को प्रभारी सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आगामी सत्र के लिए नितिन गोयल को शाखा अध्यक्ष घोषित किया गया तथा उन्हें अपनी नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए।
सचिव नवनीत गर्ग एवं कोषाध्यक्ष संजीव मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आर्ट आॅफ लिविंग की टीम द्वारा भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में रवि खुल्लर, विष्णु शर्मा एवं ममता रल्ली ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। सत्संग की शुरूआत विघ्नहर्ता गणेश जी के भजन से हुई। इसके बाद भोले की जय, मेरे शिव की जय.., हरी सुंदर नंद मुकुंद.., अच्युतम केशव कृष्ण नारायण.. जैसे भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात डॉ. रश्मि मिश्रा ने आर्ट आॅफ लिविंग के माध्यम से जीवन जीने की कला पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। इस अवसर पर अंशुल गुप्ता, पूजा मित्तल, बबीता गर्ग, निशी दौनेरिया, उत्सव मित्तल, समीर जैन, अखिलेश पटनागर, विमलेश मंडलास, मनीष गोयल, नविता मित्तल, श्वेता कंसल एवं सौरभ गोयल आदि उपस्थित रहे।