सेवा निवृति पर अविवि परिवार ने सुरेन्द्र पाल सरीन को दी विदाई

बाबा न्यूज
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में कुलसचिव कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी सुरेन्द्र पाल सरीन के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
सुरेन्द्र पाल सरीन ने वर्ष 1986 में कुलपति सचिवालय से अपनी सेवाओं की शुरूआत की थी। अपने लगभग चार दशक लंबे सेवाकाल में उन्होंने संबद्धता, परीक्षा, लेखा, आईटी तथा कुलसचिव कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ कार्य किया। वे अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि सुरेन्द्र पाल सरीन ने अपनी कर्मठता एवं समर्पण से विश्वविद्यालय प्रशासन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्य और व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। कुलपति ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं। कुलसचिव अजय मिश्रा ने कहा कि सुरेन्द्र पाल सरीन ने लंबे समय तक कुलसचिव कार्यालय में अत्यंत जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य किया।कार्यक्रम में सुरेन्द्र पाल सरीन की धर्मपत्नी एवं उनकी सुपुत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने श्री सरीन को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *