Breaking News
भाकियू ने छह कार्यकर्ताओं को दी नई जिम्मेदारी:संभल में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, बिजली-गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं का मुद्दा उठा

संभल में भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से रविवार को ग्राम गोजनी में जनजागरण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। तहसील संरक्षक सेवक सैनी के नेतृत्व में हुई बैठक की अध्यक्षता इस्माइल खां ने की, जबकि संचालन सुफियान पाशा ने किया। 6 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी संगठन विस्तार के तहत ताराचंद सैनी को तहसील सचिव संभल, राजीव सैनी को तहसील प्रभारी, संजय सैनी को ग्राम अध्यक्ष, सतवीर सैनी को ग्राम प्रभारी, राकेश सैनी को ग्राम महासचिव और आकाश सैनी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनसे संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। किसानों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाना है। गांव-गांव संगठन को मजबूत कर किसानों की आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण किसान और मजदूर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में फसलों का उचित मूल्य, समय पर गन्ना भुगतान, पर्याप्त बिजली, खाद-बीज और सिंचाई जैसी सुविधाएं मिलना जरूरी है।
गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि संगठन किसानों और ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जनजागरण अभियान चलाएगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। बिजली, गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं का मुद्दा उठा बैठक में बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं, गन्ना भुगतान में देरी, खाद-बीज की उपलब्धता और आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने में देरी और वारिसान दर्ज कराने जैसी समस्याओं को भी उठाया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला प्रचार मंत्री सन्तवीर सिंह, जिला महासचिव इस्माइल खां, जिला मंत्री सुफियान पाशा, सेवक सैनी, मनीराम गूर्जर, मो. हसन, होराम सिंह सैनी, अशरफ अली, मुशाहिद अली, रामचरन सिंह सैनी, श्योराज सैनी, सतवीर सिंह सैनी और अर्जुन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *