Breaking News
राहुल गांधी के दौरे से पहले ग्राउंड टेस्ट करेंगे पायलट:चंडीगढ़ में बोले-मानसा जाकर झोटा के परिवार से मिलूंगा; केंद्र सरकार क्या अब तक सो रही थी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित पंजाब यात्रा से पहले पंजाब मामलों के प्रभारी सचिन पायलट 5 दिवसीय दौरे के लिए आज चंडीगढ़ पहुंच गए। वह 11 जिलों का दौरा कर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी का ग्राउंड टेस्ट करेंगे। इस पायलट की विशेष नजर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट के नेताओं पर रहेगी। पायलट परविंदर सिंह झोटा के परिवार को मिलने मानसा जाएंगे। उसके बाद वह अलग-अलग जगहों पर जाकर गैंगस्टर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। पार्टी हाईकमान ने पायलट को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजाब में यदि कोई भी नेता गुटबाजी को बढ़ावा देता है, तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। वहीं, वड़िंग गुट को शांत रखने के उद्देश्य से पायलट ने अपने पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले राजा वड़िंग को फाइटर बताकर उनकी सराहना की। प्रधान पद से हटाए जाने के बाद राजा वड़िंग सचिन पायलट से खफा चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के सार्वजनिक मंच से यह साफ कर दिया था कि वह सिर्फ राहुल गांधी को ही अपना नेता मानते हैं। वड़िंग गुट के नेता भी मुखर होकर उनके साथ खड़े हैं। हाईकमान को शक है कि कहीं पायलट के दौरे के दौरान वड़िंग गुट के नेता भी वैसा ही रुख न अपना लें, जैसा भूपेश बघेल के दौरे के समय चन्नी गुट के नेताओं ने अपनाया था। इसलिए, राहुल गांधी के दौरे से पहले पायलट ग्राउंड टेस्ट करेंगे। सचिन पायलट बोले-एक पार्टी एकजुट सचिन पायलट ने चंडीगढ़ पहुंचने पर पत्रकारों से बात की और कहा कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। उनका कहना है कि राजा वड़िंग के साथ वो लगातार बैठक कर रहे हैं। उनका कहना है कि पंजाब में लोग कांग्रेस सरकार बनाने के लिए आतुर हैं। उनका कहना है कि मैं परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलूंगा और उनको विश्वास दूंगा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। पार्टी सड़क से लेकर कोर्ट तक उनके साथ लड़ाई में साथ रहेगी। राज्य और केंद्र सरकार खाना पूर्ति कर रही हैं सचिन पायलट का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। उनका कहना है कि चुनाव आते ही भाजपा को पंजाब का नशा याद आ गया। उनका कहना है कि भाजपा पंजाब में शिअद के साथ सरकार में रह चुकी है। तब क्यों नहीं किया? उनका कहना है कि पंजाब में भाजपा की यात्रा पूरी तरह से फ्लोप रही। वहीं आम आदमी पार्टी नशे और लॉ एंड ऑर्डर के मामले में पूरी तरह से फेल है। सरेआम लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। अब मीटिंग का समय नहीं है बल्कि अब जाने का समय है। पंजाब दौरे से पहले सचिन पायलट ने वड़िंग के बारे में ये अहम बातें कहीं पायलट के दौरे में क्या-क्या होगा, जानिए भूपेश बघेल के दौरे की ये गलतियां न दोहराने पर फोकस…

यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे:केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

यूपी में शुक्रवार सुबह से आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम खराब होने के चलते मथुरा के सभी स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। मौसम विभाग ने आज 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। गुरुवार को 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ, चोपता, हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह केदारनाथ में तापमान -6°C और बद्रीनाथ में -5°C दर्ज किया गया। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब पछुआ हवा चल रही है। राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इनके असर से अगले 4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर राजस्थान: राज्य में ओले गिरे, 5 डिग्री तक गिरा पारा राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। जयपुर में सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय है। इस वजह से अगले 4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: 17 अक्टूबर तक बारिश के आसार, वाराणसी समेत 37 जिलों में अलर्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार को 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 5 जिलों में आज बारिश की संभावना, 18 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी महसूस होती है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 20 अक्टूबर तक मौसम बना रहेगा शुष्क झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। दिन में धूप और गर्मी परेशान कर सकती है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड राहत देगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बारिश से 5.3 डिग्री गिरा दिन का तापमान, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा हरियाणा में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश से 15 अक्टूबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: मनाली और लाहौल स्पीति में बर्फबारी, शिंकुला, बारालाचा-कुंजुम टॉप पर रास्ते बंद मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बुधवार देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिला लाहौल-स्पीति के शिंकुला टॉप, बारालाचा ला टॉप, कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में दो दिन तक बौछारों की संभावना उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

श्वानों को खाना खिलाने पर कैफे संचालक पर जानलेवा हमला

 

सिकन्दरा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर न करने पर कैस्पर्स होंम, पीएफए व एसपीसीए के सदस्यों ने डीसीपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बाबा न्यूज 

आगरा। बेजुबानों का पेट भरने के लिए उन्हें खाना देना भी अब अपराध बन गया है। सिकन्दरा भावना एस्टेट स्थित कैफे संचालक रवि चतुर्वेदी के साथ मारपीट कर उनका सिर इसलिए फोड़ दिया गया कि वह अपनी दुकान के सामने कुत्तों को खाना डालते थे। उन्होंने कुछ लोगों पर जान से मारने, मारपीट करने, गाली-गलौज करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सिकन्दरा थाना पहुंचने पर एफआईआर इस शर्त पर लिखने को कहा गया कि जानलेवा हमले की बात न लिखी जाए।इस पर आज कैस्पर्स होम, पीएफए और एसपीसीए के सदस्यों संग पीड़ित ने डीसीपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जहां एफआईआर करने का आश्वासन दिया गया।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, रवि चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय सतीश चंद्र चतुर्वेदी, निवासी ए-314, राम रघु आनंदा फेज-2, आगरा ने बताया कि उनकी सोसायटी के सामने टी-पॉइंट पर उनका कैफे संचालित है। आरोप है कि कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ बर्बरता की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित ने अपने कैफे को हुए नुकसान का अनुमान एक लाख रुपये से अधिक बताया है। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें कथित घटना दिखाई देने की बात कही गई है। प्रार्थना पत्र में कुछ लोगों के नाम भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें मोनू यादव, जीतू यादव उर्फ अन्ना और रामू यादव शामिल हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद भी उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और दोबारा मारपीट करने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में निजी संपत्ति में अनधिकृत प्रवेश, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने के प्रयास, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, कुत्तों को नुकसान पहुंचाने से संबंधित आरोप का भी उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर एसपीसीए से कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा, पीएफए से ऋचा गुप्ता, राम अवतार, एसपीसीए से विनोद गर्ग आचार्य, कैस्पर्स होम से सुरेखा पसरीचा, के. बग्गा, पीड़ित रवि चतुर्वेदी, गीता चतुर्वेदी तथा हाथरस एसपीसीए से दिव्यांश शर्मा और अलीशा शर्मा मौजूद थे।

पर्यावरण संरक्षण सँग जानलेवा कार्बन से राहत हेतु बाँटेंगे 09 हजार तुलसी के पौधे

वसुधा क्लाइम केयर फाउंडेशन की कार्यकारिणी घोषणा व स्वागत के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु अनूठा सेवा प्रकल्प ‘मिशन 9000’ हुआ शुरू

मानव का दम घोंट रहा कार्बन, जागरूकता के साथ रोकथाम जरूरी: संगीता दुबे

तुलसी का पौधा हर मानव के लिए औषधि है, यह अकेला पौधा है जिसे ‘ मदर मेडिसिन ऑफ नेचर’ या ‘ द क्वीन ऑफ हर्ब्स’ कहा जाता है जो हमारे आसपास के वातावरण की हानिकारक वायु को शुद्ध करता है: दीपक श्रीवास्तव

बाबा न्यूज 

आगरा। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सेवा व जागरूकता अभियानों के लिए बुधवार को संजय प्लेस स्थित होटल मेट्रो में सामाजिक संस्था वसुधा क्लाइम केयर फाउंडेशन की कार्यकारिणी घोषित की गई। पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
*अध्यक्ष संगीता दुबे, महासचिव दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रेखा सारस्वत, संयुक्त सचिव निहारिका शर्मा, कोषाध्यक्ष विख्यात अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मिथिलेश, स्वयंसेवक प्रमुख आश्रय जैन और कार्यकारिणी सदस्य हरीश, डॉ. एके मिश्रा व अनमोल* ने तुलसी के पौधों के साथ पोस्टर जारी करके पर्यावरण संरक्षण के अनूठे सेवा- प्रकल्प ‘मिशन 9000’ का शुभारंभ किया।

*अध्यक्ष संगीता दुबे* ने इस अवसर पर कहा कि कार्बन मानव का दम घोंट रहा है। इस क्षेत्र में जागरूकता के साथ रोकथाम जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक कार 300 किलोमीटर चलने पर जितना कार्बन वातावरण में छोड़ती है, उसकी रोकथाम के लिए 9000 तुलसी के पौधे चाहिए। 9000 तुलसी के पौधों से 4.5 टन कार्बन उत्सर्जन की रोकथाम की जा सकती है। इसलिए मिशन 9000 शुरू किया गया है।

इस अवसर पर *महासचिव दीपक श्रीवास्तव* ने कहा कि तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं, यह भारत की संस्कृति और स्वस्थ साँसों का संगम है। तुलसी का पौधा हमारे आसपास के वातावरण की हानिकारक वायु को शुद्ध करता है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं..
तुलसी के इसी महत्व को ध्यान में रखकर ही वसुधा क्लाइम केयर फाउंडेशन द्वारा तुलसी-पौधे के वितरण का यह अनूठा सेवा प्रकल्प ‘मिशन 9000’ शुरू किया गया है। इसके प्रथम चरण के अंतर्गत वर्ष 2027 में हर माह 1000 पौधों का वितरण करते हुए पूरे वर्ष में 9 से 12 हजार तुलसी के पौधे आगरा के विभिन्न मंदिरों, स्कूलों, कॉलोनियों और सार्वजनिक क्षेत्रों में वितरित किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

*जागरूक लोगों को प्रदान करेंगे कार्बन योद्धा प्रमाण-पत्र*

संयुक्त सचिव *निहारिका शर्मा* ने कहा कि आगरा की हवा को शुद्ध करने के लिए यह कम्युनिटी ड्रिवन इनीशिएटिव शुरू किया जा रहा है। हमारे साथ पर्यावरण संरक्षण की इस महीने में सहयोग करने वाली जागरूक लोगों को संस्था द्वारा कार्बन योद्धा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

*हर साँस तुलसी के नाम का दिया संदेश..*

उपाध्यक्ष *रेखा सारस्वत* ने ‘हर साँस तुलसी के नाम’ का संदेश देते हुए कहा कि तुलसी एक शक्तिशाली अनुकूलनकारी (एडेप्टोजन) के रूप में औद्योगिक प्रदूषण और भारी धातुओं के रासायनिक तनाव से अंगों की रक्षा करती है।

BJP ने 52 विधानसभा सीटों पर भेजे विस्तारक:कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी ने बूथ मजबूत करने की दी जिम्मेदारी

भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों पर बूथ संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी ने विस्तारकों को संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विस्तारकों को रवाना किया गया। बूथ स्तर पर बढ़ानी होगी सक्रियता
शंकर लाल लोधी ने कहा कि विस्तारक अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में समर्पण भाव से काम करें। उन्हें क्षेत्र में प्रवास कर बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाना होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता योद्धा की भूमिका निभाते हैं। विस्तारकों की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। जनता से लगातार संवाद बनाए रखें और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाएं। 52 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए रवाना
शंकर लाल लोधी ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन का आधार है। इसलिए सभी विस्तारक पूरी निष्ठा, अनुशासन और कार्ययोजना के साथ अपने क्षेत्रों में काम करें। पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें। बैठक के बाद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों के लिए विस्तारक रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया।

लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई:हाउस टैक्स न चुकाने पर रॉयल गार्डेन लॉन सील, डिफॉल्टर्स पर शिकंजा

लखनऊ नगर निगम ने हाउस टैक्स न जमा करने वाले बकायेदारों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में गुरुवार को जोन-8 में आने वाले इलाकों में कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की गई। रॉयल गार्डेन लॉन सील, मौके पर जमा हुए ₹2.50 लाख जोनल अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी’ वार्ड में दो बड़े बकायेदार परिसरों (भवन संख्या CC-25 और CC-15) पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कार्रवाई से घबराकर एक भवन (आईडी संख्या 9157117285) के मालिक ने मौके पर ही ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) का बकाया टैक्स नगर निगम के कोष में जमा करा दिया। वहीं, भारी गृहकर बकाया होने के कारण रॉयल गार्डेन लॉन को नगर निगम ने सील कर दिया। अधिकारियों की टीम रही मौजूद यह पूरी कार्रवाई प्रशासनिक देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान जोन-8 के जोनल अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह के साथ-साथ कर अधीक्षक श्री कुलदीप अवस्थी, राजस्व निरीक्षक श्री राजा भैया और निगम के अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम की चेतावनी नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गृहकर का भुगतान समय पर न करने वाले सभी भवन स्वामियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकायेदारों से वसूली के लिए नियमानुसार कुर्की, सीलिंग और अन्य सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

गोरखपुर में भजन संध्या आयोजित:मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने किया पूजन, भक्ति गीतों से मां दुर्गा का गुणगान

गोरखपुर में नौका विहार स्थित रेल बिहार, तारामंडल के श्री अशोक ऐश्वरम विला मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत माता की चौकी और भजन संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा परिषद की अध्यक्ष डॉ. किरन ने कहा कि मां अम्बे को आदि पराशक्ति माना जाता है, जो सृष्टि की रचना, पालन और संहार करने वाली दिव्य ऊर्जा हैं। इस दौरान क्षेत्रीय परिवारों ने विधि-विधान से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से मां दुर्गा का गुणगान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी दुर्गा बाबू, सुषमा देवी, अर्चना, डॉ. विभा, रविता, निशा जायसवाल, रीना त्रिपाठी, संध्या गुप्ता, जया श्रीवास्तव, स्मिता, मनीषा, पूर्व रेलवे लेखा अधिकारी राकेश श्रीवास्तव, ई. प्रदीप कुमार, शिक्षाविद् डॉ. मनोज कुमार, ई. रंजीत कुमार श्रीवास्तव, उद्यमी ई. संजीत कुमार और मांडवी पाठक मौजूद रहे।

सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला अरेस्ट:251 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, पुलिस खंगाल रही तस्करी के नेटवर्क से जुड़े संपर्क

सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला के पास से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। गिरफ्तार महिला की पहचान चांदनी पत्नी नौशाद, निवासी लहियागढ़, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब महिला के नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और स्मैक की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा थाना कुतुबशेर के प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम इलाके में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामगढ़ नहर से बालिया के भट्टे की तरफ जाने वाले रास्ते के पास एक महिला को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर महिला के पास से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए महिला को न्यायालय में पेश किया। ऑपरेशन सवेरा के तहत चल रहा अभियान सहारनपुर परिक्षेत्र में नशे की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। यह अभियान डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसकी थीम ‘नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ रखी गई है। इस अभियान के तहत परिक्षेत्र के तीनों जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार पर रोक लगाने के साथ इससे जुड़े लोगों की पहचान करना भी है। तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला के मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है। इसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला को स्मैक कहां से मिलती थी और वह इसे किन लोगों तक पहुंचाती थी। पुलिस महिला के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की भी जांच कर रही है। इसके तहत नशे की सप्लाई करने वाले और खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और मौजूदा बरामदगी के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मामले में आगे की जांच के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी

कानपुर के अर्मापुर पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 6.0 के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित डिजिटल वातावरण को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।