दैनिक जीवन में जल की हर एक बूंद बचाने का संकल्प दिलाया
अन्नपूर्णा ने कार्यशाला एवं जल संरक्षण पर गोष्ठी का किया आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा की ओर से कार्यशाला एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता, राष्ट्रीय गतिविधि ट्रस्ट सदस्य एडवोकेट बसंत गुप्ता, प्रांतीय संयुक्त सचिव विनय गोयल, प्रकाल प्रभारी गुंजन अग्रवाल, प्रांतीय मार्गदर्शक नेमकुमार जैन और प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।
शाखा संस्थापक धर्मगोपाल मित्तल ने बताया कि प्रांतीय संयुक्त सचिव विनय गोयल ने राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट सुनील खेड़ा के संकल्प को पूरा करने हेतु (15 सदस्यों का परिवार-पड़ोस-कार्यक्षेत्र सूत्र) का व्यावहारिक मार्गदर्शक मंत्र दिया। शाखा सचिव गौरव मित्तल ने नियम एवं प्रोटोकॉल की जानकारी दी। संगठन विस्तार तथा सेवाकार्यों में निष्ठा के महत्व पर बल दिया।
अध्यक्ष आशीष बंसल ने बताया कि द्वितीय सत्र (मातृ शक्ति सत्र) में परिषद के संस्थापक सिद्धांतों एवं संक्षिप्त परिचय ऋतु बंसल द्वारा रखा गया। इसके उपरांत शाखा संरक्षिका रीता मित्तल ने परिषद की विचारधारा, शालिनी जैन ने सेवा गतिविधि, सोनल अग्रवाल ने संस्कार गतिविधि, कामिनी बंसल ने संपर्क गतिविधि तथा मेघा गोयल ने महिला सहभागिता पर अपने विचार व्यक्त किए। विशेष सत्र के अंतर्गत ज्योति गर्ग ने जल संरक्षण जागरूकता अभियान गोष्ठी का मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए आगामी पीढ़ी हेतु वर्षा जल संचयन और दैनिक जीवन में जल की हर एक बूंद बचाने का संकल्प दिलाया। कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल धन्यवाद ज्ञापित किया।

