वर्चस्व की जंग में युवक को बेल्टों-जूतों से पीटा:बर्रा में पैरों तले रौंदा, हाथ जोड़कर पीड़ित बोला-एक बार छोड़ दो, VIDEO
बर्रा थानाक्षेत्र में वर्चस्व की जंग में आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक की बूटों, बेल्टों से जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंग बेरहमी से उसकी पिटाई करते रहे। घटना का 59 सेकेंड और एक मिनट 17 सेकेंड के दो वीडियो वायरल हुए, जिसमें दंबग युवक को लातों–घूसों और बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे है। वहीं पीड़ित हाथ जोड़कर एक बार छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है। पहले देखिए तीन तस्वीरें… बर्रा विश्वबैंक के जे ब्लॉक का बताया जा रहा वीडियो वायरल वीडियो बर्रा विश्वबैंक जे ब्लॉक का बताया जा रहा है, वायरल वीडियो में एक दिव्यांश नाम का एक युवक कहता दिख रहा है कि–ये बोल रहे थे, कि हम मुसीबत के चेले है। पीड़ित के मना करने पर, वह युवक के बाल पकड़ कर गाली देते हुए एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ने शुरू कर देता है। बीच–बचाव करने पर साथी युवक के पीठ पर उसके गुर्गे घूसों की बौछार कर देते है। इस दौरान दिव्यांश के साथ मौजूद बोलता है कि पूरी पिटाई का वीडियो बनाओ और फिर वह बूट से पीड़ित की पिटाई करने लगता है। इसके बाद 59 सेकेंड के दूसरे वीडियो में दिव्यांश पीड़ित को जमीन पर बिठाकर उसपर बेल्टे बरसाता दिख रहा है। पीड़ित हाथ जोड़कर रोते हुए कहता है कि– भाई एक बार छोड़ दो, अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस तभी दिव्यांश के साथ मौजूद अन्य युवक उसकी लात–घूंसों से पिटाई शुरू कर देता है। मामले में बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।

