Breaking News
स्पाइसी शुगर ने सजाया बारिश की रिमझिम में आत्मीयता, मुस्कान- दोस्ती का खूबसूरत उत्सव

रोचक खेलों, सवाल-जवाब और सम्मान समारोह के बीच खुद से प्रेम करने व जीवन को सकारात्मकता से जीने का लिया संकल्प
बाबा न्यूज
आगरा। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा सोमवार को होटल हॉलीडे इन में आओ एक-दूजे को जानें विषय पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस आयोजन में सदस्यों ने मनोरंजक गतिविधियों, रोचक खेलों और आत्मीय संवाद के माध्यम से एक-दूसरे को और बेहतर ढंग से जाना। कार्यक्रम का माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया जब मजेदार सवालों की बौछार के साथ समस्याओं पर हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा हुई और पूरा सभागार ठहाकों व हंसी की फुलझड़ियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ चांदनी ग्रोवर ने सभी सदस्यों का स्वागत कर किया।
संस्था की संस्थापक पूनम सचदेवा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “”हम ही हम हैं तो क्या हम हैं, तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो। बात तब है जब हम में तुम हो, और तुम में हम हो।” इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने सभी को एक-दूसरे को समझने, स्वीकार करने और आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की थीम के अनुरूप ऐसे अनेक मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यक्तित्व, रुचियों और विचारों को नजदीक से जाना।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। सर्वसम्मति से ‘स्टार आॅफ द मंथ’ का सम्मान रेणु लांबा और माला खेरा को प्रदान किया गया। इसके अलावा शॉपिंग क्वीन का खिताब गरिमा हेमदेव, सेल्फी क्वीन श्वेता, फैशन दीवा पल्लवी, एनर्जी बॉम्ब शिखा जैन, ट्रैवल क्वीन रिम्पी, ड्रामा क्वीन मंजरी, पॉजिटिव सोल पुष्पा, हेल्पिंग हार्ट सिमरन तथा आॅलवेज स्माइलिंग का सम्मान कोमिला धर को दिया गया।
समापन अवसर पर पूनम सचदेवा ने सभी सदस्यों को स्वयं से प्रेम करने, अपने व्यक्तित्व का सम्मान करने तथा जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं से प्रेम करना सीखता है, तभी वह दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांट सकता है। कार्यक्रम में आस्था, आकांक्षा, डॉली, गरिमा, हरमीत, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, नेहा, पायल, रानी, ऋचा, ऋतु, याशी आदि उपस्थित रहीं।

उत्तर प्रदेश – शादियों के लिए उत्तम प्रदेश

जयपुर में इंटरनेशनल इंडियन वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026 में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने प्रस्तुत किया यूपी का वेडिंग रोडमैप

राजस्थान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया कॉन्क्लेव का उद्घाटन

बाबा न्यूज
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के होटल में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026 – आई डब्लयूटीसी 2026 का भव्य शुभारंभ राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया गया। दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देश भर से आए वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, होटलियर्स और टूरिज्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भाग लिया।

वेडिंग इंडस्ट्रीज एसो उत्तर प्रदेश ने रखा शादियों के लिए उत्तम प्रदेश का विजन
कॉन्क्लेव के विशेष सत्र में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश की वेडिंग इंडस्ट्री की अपार संभावनाओं को प्रस्तुत किया। वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल संगठन के अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में इस आयोजन में प्रमुखता से शामिल हुआ। उनके साथ संगठन के महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल और एडमिनिस्ट्रेटर अनिल भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष  मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा,उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भारत का सबसे समृद्ध प्रदेश है। यहां आने वाला हर अतिथि एक विशेष अनुभव लेकर जाता है। आगरा का ताज, अयोध्या की आस्था, काशी के घाट और प्रयागराज का संगम – ये सब मिलकर यूपी को ‘वेडिंग के लिए उत्तम प्रदेश’ बनाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश डेस्टिनेशन वेडिंग का ग्लोबल हब बने।

महासचिव संदीप उपाध्याय ने कहा, उत्तर प्रदेश की अपनी एक अलग संस्कृति है – चाहे वो खाने का स्वाद हो या मेहमाननवाजी। आज का वैवाहिक ग्राहक उत्तर प्रदेश की इस विरासत और गर्मजोशी को बहुत पसंद करता है। वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तेजी से वेडिंग सेक्टर में आगे बढ़ रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है।

उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा, आगरा का ताज, अयोध्या का आध्यात्मिक माहौल, बनारस के घाट और प्रयागराज का पवित्र संगम – ये सभी उत्तर प्रदेश को दुनिया भर के जोड़ों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनाते हैं।

राजस्थान-उत्तर प्रदेश कोलैबोरेशन पर जोर
विशेष सत्र में वक्ताओं ने एक जिला एक वेडिंग डेस्टिनेशन की अवधारणा पर भी चर्चा की। वक्ताओं का मानना था कि राजस्थान की विरासत और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता मिलकर भारत को ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन बना सकती हैं। कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों वेडिंग और इवेंट प्रोफेशनल्स ने भाग लिया और उद्योग के भविष्य पर मंथन किया।

भाविपि संपर्क ने किए तुलसी पौध, जल पात्र का वितरित

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् की संपर्क शाखा की ओर से तुलसी पौधा एवं पक्षी जल-पात्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल पार्क में कराया गया। जिसमें शहरवासियों को लगभग 250 तुलसी पौधे वितरित किए गए और लोगों को तुलसी के औषधीय गुणों की जानकारी देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि तुलसी मात्र एक पौधा ही नहीं, कई औषधियों की खान है। लोग इन पौधों को लगाएं और इनकी देखभाल भी करें। संस्था का उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग देना है।
सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि आज के समय में मनुष्य ने स्वार्थ में अंधा होकर पेड़ों को काट-काट कर पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बेजुबान पक्षियों को राहत देने हेतु जल-पात्र का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अम्बा प्रसाद गर्ग, चम्पालाल गुप्ता, हरीश शर्मा, समीर भटनागर, राहुल अग्रवाल, देविका भटनागर, डॉ दिग्जेंद्र सिंह, मनोज रावत, वीरेंद्र जैन, अभिनव भटनागर, विनय अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, अपूर्वा मित्तल, खुश्बू सिंघल, दीपक अग्रवाल, विकास जैन, अंकुर सिंघल, सीए एसके बाजपेयी, डॉ. अमित अग्रवाल, सीए विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

संयम ने किया तुलसी की पौध का वितरण

बाबा न्यूज

आगरा। भारत विकास परिषद संयम शाखा की ओर से तुलसी की पौध का वितरण बल्केश्वर स्थित बल्केश्वर पार्क में किया गया। संस्थापक रवि शिवहरे ने कहा कि परिषद का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक महत्व रखने वाली तुलसी के उपयोग को बढ़ावा देना है। पौध वितरण अभियान के तहत 300 तुलसी के पौधे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में वितरित किए गए।
सचिव संजीव अग्रवाल ने कहा कि तुलसी न केवल धार्मिक रूप से पूजनीय है, बल्कि इसका वैज्ञानिक और औषधीय महत्व भी अत्यधिक है। तुलसी हवा को शुद्ध करती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती है। अंत में सभी से अपील की गई की वे पौधों को केवल लें ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी करें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता, हर्ष खटाना, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, यतिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, मनोज राठौड़, अमित अग्रवाल, संजीव शिवहरे, उमेश सिंघल, पूजा गर्ग, वैशाली, सीमा, पूजा, नीतू, रिम्पी आदि मौजूद रहे।