Breaking News
37 फीट ऊंचे रावण का दहन ब्रह्मास्त्र से होगा:शामली में दशहरे पर 15 स्थानों पर रावण दहन, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

शामली में शहर में दशहरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हनुमान धाम पर चल रही रामलीला के दौरान इस बार 37 फीट ऊंचे रावण का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। खास बात यह है कि इस बार रावण को रंगों के बजाय अलग सामग्री से तैयार किया गया है। वहीं, हनुमान धाम पर रावण दहन पारंपरिक तरीके के बजाय ब्रह्मास्त्र से किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। हनुमान धाम पर इस बार 57वीं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। दशहरे पर होने वाले रावण दहन के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए गए हैं। मुजफ्फरनगर के काकड़ा निवासी मोहम्मद कय्यूम पिछले 19 साल से यहां रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार रावण को रंगों से तैयार नहीं किया गया है। पहले रंगों का इस्तेमाल करने से पुतला बनाने के दौरान काफी गंदगी होती थी। इस बार दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पुतला सुंदर भी दिखाई दे रहा है। इस बदलाव से करीब तीन हजार रुपये का अंतर आया है। शाम 4 बजे से शुरू होगा आयोजन हनुमान धाम के आयोजक राजकुमार मित्तल ने बताया कि दशहरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कल शाम चार बजे से रामलीला का आयोजन होगा। इससे पहले दशहरा मेले में लोग पहुंचेंगे। इस बार रावण दहन के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया जाएगा। यह दृश्य दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। इससे पहले सामान्य तरीके से रावण दहन किया जाता था। शहर में 15 स्थानों पर रावण दहन दशहरे पर भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि जिले में 15 स्थानों पर रावण दहन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। , 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *