मऊ में युवती ने युवक को बीच सड़क पीटा, VIDEO:लगातार थप्पड़ बरसाए, आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी-परसूपुर इलाके से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती सड़क पर एक युवक को पीटते हुई दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना को वीडियो बनाते रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल टी-शर्ट पहने युवक ने युवती के गले के पास उसके कपड़े पकड़े हुए हैं। युवती खुद को उसकी पकड़ से छुड़ाने का प्रयास कर रही है। लगातार युवक पर थप्पड़ मार रही है। दोनों के बीच काफी देर तक खींचतान और कहासुनी होती रही। घटनास्थल पर दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी दोनों को अलग करने या विवाद शांत कराने का प्रयास नहीं किया। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वह युवक को ‘हरेंद्र प्रधान का लड़का’ बताता है। फोन लगाने को कहता है। मामले पर सीओ अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है।

