Breaking News
पीएम के मन की बात कार्यक्रम से लोगों की सोच बदली : नवीन जैन 

राज्यसभा सांसद ने समाजसेवी संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना कार्यक्रम

बाबा न्यूज 

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, युवाओं, नवाचारकर्ताओं और समाजसेवियों के प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाकर समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रयासों, युवा शक्ति की भूमिका, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर जनसहभागिता पर विशेष बल दिया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण के अभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक भारतीय को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात किया तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

खाटू श्याम मंदिर में बही भक्ति की अविरल धारा

बाबा न्यूज
आगरा। श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा खाटू श्याम जी मंदिर हॉल परिसर में सकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण मुरारी सिंगल एवं जतिन गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ हुआ ।गणेश वंदना से कीर्तन का शुभारंभ हुआ।
ग्वालियर की सुप्रसिद्ध गायिका ऋषिका ठाकुर मंच पर आते ही बाबा के आगे शीश झुकाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया पहला भजन हमारी दौलत है खाटू श्याम, जिसकी नैया श्याम भरोसे…, थक सा गया हूँ मैं बाबा.., हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे.. आदि भक्ति गीत गाकर भक्ति रस बिखेरा। वहीं स्थानीय गायक राजा पुरोहित और त्रिलोकी शर्मा ने मेरी श्याम बड़े दयालु हैं.. आओ श्याम मेरे दरबार.. और खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार.. तेरी जय हो खाटू वाले तेरी महिमा अपरंपार.. गौरी शर्मा जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मड़ायेगा आएगा, बाबा दौड़ा आएगा…महक ठाकुर ने खाटू वाले तेरा दरबार निराला है.कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे.. जैसे भजनों से भक्ति चल का ऐसा रंग जमाया की श्रद्धालु झूम उठे। श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट प्रिंस गोयल, अमित अग्रवाल ने श्याम बाबा की मंगल आरती उतारी।
इस अवसर पर अंकित बंसल,अनिल गुप्ता,विशाल गुप्ता, मोहित गोयल, दिनेश कुमार, रितेश गुप्ता, धीरज चौरसिया, रवि यादव, अंकित अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,अमन बंसल,शोभित,रिंकू मित्तल आदि श्याम भक्त मौजूद रहे।

यूनेस्को की पहल से ताजगंज की सांस्कृतिक विरासत को मिला नया मंच

 

डीआईवाई किट के जरिए बच्चों तक पहुंचेगी ताजगंज की सांस्कृतिक कहानी
बाबा न्यूज
आगरा। यूनेस्को की ओर से संस्कृति और कला शिक्षा सप्ताह 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम ताजमहल से ताजगंज तक, जीवंत विरासत के माध्यम से एक कबूतर की यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में किया। शुभारम्भ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार, नगर निगम के पर्यावरण अधिकारी पंकज भूषण, अधीक्षक पुरातत्वविद् (एएसआई) डॉ. स्मिता एस कुमार, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी रामजी त्रिपाठी, प्रील्यूड स्कुल प्रधानाचार्य सीमा सहजपाल, एक पहल संस्था संस्थापक मनीष राय और आहार विशेषज्ञ डॉ. रेनुका डंग ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि मैं दो साल पहले यूनेस्को से जुडी और बहुत कुछ सीखा और जाना की पीढ़ियों दर पीढ़ी को अपने इतिहास की जानकारी नहीं। यूनेस्को ताजगंज के बच्चो को उनकी परम्परा की कला से परिचय करा रही और आगे ला रही है। यूनेस्को अपनी परियोजना ‘विश्व विरासत, सतत विकास और स्थानीय समुदाय’ में आगरा के ताजगंज क्षेत्र में काम कर रहा है।

यूनेस्को दक्षिण एशिया से प्रतिनिधि स्नेहा बोरेटे ने बताया कि बच्चों, शिक्षकों, कारीगरों, समुदाय के प्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों और सांस्कृतिक जानकारों को एक साथ लाकर विरासत व संस्कृति पर आधारित सीखने और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा दिया गया। संस्कृति और कला शिक्षा सप्ताह, शिक्षा में संस्कृति, रचनात्मकता और विरासत की महत्वपूर्ण भूमिका पर बच्चों और युवाओं को उनके समुदायों, पहचान और जीवन के अनुभवों से परिचय कराया।

यूनेस्को प्रोजेक्ट प्रभारी शांतनु जादौन ने बताया कि विरासत का मतलब केवल अतीत को संरक्षित करना नहीं है, बल्कि वर्तमान में समुदायों को सशक्त बनाना और एक स्थायी भविष्य सुनिश्चित करना भी है। परियोजना ताजगंज के पत्थर जड़ाई (पच्चीकारी) कारीगरों को उनकी आजीविका, कौशल और बाजार तक पहुँच बढ़ाकर सशक्त बनाने पर केंद्रित है। यूनेस्को दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख निदेशक टिम कर्टिस ने वर्चुअल रूप से जुड़ते हुए बच्चों को उनके सांस्कृतिक परिवेश से जोड़ने के लिए आसपास मौजूद जीवंत परंपराओं और समुदायों के आपसी संबंधों पर विशेष जोर दिया।
ताजमहल से ताजगंज तक डीआईवाई. किट का हुआ विमोचन
एक पहल संस्था अध्यक्ष डॉ. ईभा गर्ग ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में एक पहल कि टीम के सहयोग से अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में तैयार की डीआईवाई किट का विमोचन किया गया। डीआईवाई. किट में बच्चों को ताजगंज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से बच्चों को ताज गंज की जीवंत विरासत से परिचित कराती है। रविवार को दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय के लगभग पचास शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम में ताजगंज के पच्चीकारी के कारीगरों ने अपने अनुभवों को मंच से साझा किया। इस अवसर पर अंकित खंडेलवाल, मानस राय, नवीन कुमार, अश्लेष मित्तल, सुरभि कुमारी आदि मौजूद रहे।

नीलामी में सीए हिमांशु धाकरे 35 लाख में बिके

 

सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की लगी बोली
बाबा न्यूज
आगरा । द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अन्तर्गत होने जा रहे सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का आॅक्शन संजय प्लेस स्थित होटल पीएल प्लेस में किया गया। शुभारंभ ग्रेवुड होम्स से नितिन गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए सचिन बूबना, उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष सीए अंकित मित्तल तथा सीए गौरव सिंघल द्वारा हैमर बजाकर किया गया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि तीन दिवसीय सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए नौ टीमों के 126 खिलाड़ियों का टीम के मालिको ने आईपीएल की तर्ज पर आॅक्शन किया गया। कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर 12 से 14 जून तक लीग का नाईट में आयोजन किया जाएगा। चाटर्ड अकाउन्टेंस और टीम मालिकों ने मंच से विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।
सचिव सीए सचिन बूबना ने बताया कि दूसरी बार आयोजित मेगा आॅक्शन में सभी सीए खिलाड़ियों में सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग को लेकर काफी उत्साह दिखा। सभी टीमों को एक करोड़ रुपये के बराबर की डिजिटल वैल्यू प्वाइंट्स खिलाडियों को खरीदने को दिया गया। सभी ने बढ़चढ़कर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए बोली लगायी। नीलामी में सबसे अधिक बोली में सीए हिमांशु धाकरे को 35 लाख में एसजे स्पार्टन्स के मालिक सुदीप जैन खरीदा। इसके बाद दूसरे स्थान पर सीए हर्षित जैन को 34 लाख में सुपर किंग्स एमजीसीओ के मालिक अर्चित बंसल ने व मोहित गुप्ता को भी 34 लाख में सब्सिडी कमांडोज के मालिक अभिषेक बंसल ने खरीदा। तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी सीए निखिल गर्ग को 33 लाख में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स के मालिक अजय गोयल ने खरीदा। पहले दिन 12 जून को चार मैच मैदान पर खेले जाएँगे। संचालन विकास सिंह ने किया। इस अवसर पर सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए विपुल बंसल, सीए विकास जैन, सीए आशीष जैन, सीए जितेंद्र पोपटानी, सीए रोहित दुआ, सीए शैशव शर्मा, सीए अंकित शर्मा, सीए कुमार गौरव आदि मौजूद रहे।

ये है नौ टीम
लीग के लिए सुपर स्ट्राइकर्स, फिरोजाबाद फाइटर, रजत रॉयल्स, ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स, सब्सिडी कमांडोज, गोयल धुरंधर, एसजे स्पार्टन्स और एमएसएमई गुरु, सुपर किंग्स एमजीसीओ की टीमें टूनार्मेंट में छक्के-चौके लगायेंगे। टीम मालिक सीए विनय बंसल, सीए अजय गोयल, सीए अंकित बंसल, सीए हर्षित गोयल, सीए शुभम अग्रवाल, सीए रजत गोयल, सीए अभिषेक बंसल, सीए सुदीप जैन और सीए अर्चित बंसल ने एक से बढ़कर बोली लगा कर रोमांचक बनाया।

भामसं का जिला सम्मेलन सात को, तैयारियां जोरों पर

बाबा न्यूज
आगरा। भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा का सम्मेलन सात जून को होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए अंतिम रूप देने के लिए जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भगौर की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक रोडवेज कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें सम्मेलन को भव्य और दिव्य बनाए जाने के लिए कार्यकर्तार्ओं को जिम्मेदारी सौंपी गई । बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस राणा, विभाग प्रमुख चंद्रभान सिंह , भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष आर आर शर्मा एवं प्रचार मंत्री सौरव शर्मा उपस्थित रहे।

व्यापारी आॅनलाइन स्क्रूटनी नोटिस को न करें नजरअंदाज

विश्वसनीय डीलरों से ही करें व्यापार, रिटर्न स्टेटस अवश्य जांचें
भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ के सेमिनार में जीएसटी सम्बंधित दूर हुई व्यापारियों की शंकाएं
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ शाखा की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में व्यापारी सदस्यों के लिए जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अजीत कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, सचिव इंजी प्रशांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि कर प्रणाली को पारदर्शी बनाना है। व्यापारी तकनीकी कमियों और नियमों की अज्ञानता के कारण पेनाल्टी से बचें और समय पर अपनी विसंगतियों को ठीक करें। विभाग द्वारा जारी होने वाले किसी भी आॅनलाइन स्क्रूटनी नोटिस को नजरअंदाज न करें। समय सीमा के भीतर उसका स्पष्टीकरण पोर्टल पर अपलोड करें। व्यापारी केवल विश्वसनीय और पंजीकृत डीलरों से ही व्यापार करें और भुगतान से पहले उनका रिटर्न स्टेटस जरूर चेक करें।

अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (कळउ) और स्क्रूटनी से संबंधित आ रही जटिल समस्याओं का समाधान करना था। इस तरह के सेमिनार से व्यापारियों और अधिकारियों के बीच की दूरी कम होती है और व्यापार करने में सुगमता आती है। इस अवसर पर महिला सहभागिता रश्मि अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, राधा गुप्ता, रोली गोयल, मेघा बंसल, सारिका गोयल, निहारिका अग्रवाल, नीतू बंसल, पूजा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, हेमलता बंसल, ऋतू मित्तल, योगिता अग्रवाल, गीता मित्तल आदि मौजूद रही।