Breaking News
अखिलेश यादव की भेजी मुबारक चादर कलियर शरीफ रवाना:सपा नेता माजिद सिद्दीकी के नेतृत्व में निकला जुलूस

मुजफ्फरनगर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई मुबारक चादर कलियर शरीफ के लिए रवाना की गई। सपा के वरिष्ठ नेता माजिद सिद्दीकी के नेतृत्व में चादर जुलूस बकरा मार्केट से शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, समर्थक, अकीदतमंद और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। अमन और भाईचारे की मांगी दुआ जुलूस के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। लोगों के लिए हलवा और जलपान की भी व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान आपसी मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। गंगा-जमुनी तहजीब का दिया संदेश आयोजकों ने कहा कि चादर जुलूस धार्मिक आस्था के साथ एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है। मुजफ्फरनगर की पहचान आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब से रही है। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया यह जुलूस इसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाला है। लोगों ने समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद मुबारक चादर रवाना करने के दौरान रफी खैरी मीर, हुसैन कादरी, राजी मीर, नईम मलिक, तसकीन खान, सुहेल सिद्दीकी, बबलू सिद्दीकी, आसिफ सिद्दीकी, उमर फारूकी, जुबैर सेफी, सुहेल सेफी, शादाब फारूकी, समीर सिद्दीकी, गुड्डू सिद्दीकी उर्फ आमिल जमाल, डॉ. थानवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कलियर शरीफ के लिए रवाना हुई चादर आयोजकों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना के साथ मुबारक चादर को कलियर शरीफ स्थित दरगाह हजरत साबिर पाक के लिए रवाना किया गया। लोगों ने दुआ की कि देश में शांति कायम रहे, भाईचारा मजबूत हो और हर परिवार में खुशहाली आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *