Breaking News
जन जागरण-सनातनियों ने कराया सुंदरकांड का पाठ

बाबा न्यूज
आगरा। सनातन हिन्दू संघ की ओर से सनातन धर्म के जनजागरण एवं सनातनियों को एकजुट करने के उद्देश्य से खंदारी देव नगर स्थित शिवशक्ति मंदिर में प्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
संस्थापक मनोज गुप्ता बाबा ने बताया कि इस पहल के तहत प्रत्येक माह शहर के अलग-अलग स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले सनातनियों को एकजुट करना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं नई चेतना का संचार करना है।
कार्यक्रम में डॉ. एसके अरेला ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों को सरल भाषा में समझाते हुए उनके जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारकर व्यक्ति सकारात्मक सोच और बेहतर आचरण के साथ आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर डॉ. राजेश, उर्मिला अग्रवाल, विनोद बंसल, डॉ. सोनू, ममता अग्रवाल, अनीता गुप्ता, अर्पिता गोयल, शिल्पा गर्ग, ज्योतिषा मित्तल, मीना शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव एडवोकेट, जितेंद्र मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, राम भाई थैली वाले, संजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मानिक चंद, प्रदीप अग्रवाल, भू प्रकाश, आशुतोष शर्मा, अनंता दास, दीप्ति परमार आदि उपस्थित रहे।

 

ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड : बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जटिल सवालों को चुटकियों में किया हल

आगरा सहित दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, लखनऊ, मेरठ, मोहाली, पटना, जयपुर, मुरादाबाद व अन्य शहरों के हजारो बच्चे हुए शामिल
बाबा न्यूज
आगरा। ब्रेनबी किड्स अकादमी की ओर से आयोजित ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2026 की पूरे अगस्त माह में ओलम्पियाड के लिए 50 से अधिक आॅफलाइन परीक्षा तिथियां निर्धारित की गई हैं, जबकि आॅनलाइन परीक्षा अगस्त के प्रत्येक रविवार को आयोजित की जा रही है। पहले चरण का आयोजन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में आयोजित किया गया। इन राज्यों के विभिन्न शहरों से 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आगरा में मंगलवार को बमरोली कटारा स्थित टीसा स्कुल में विद्यार्थियों के लिए आॅफलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षा में 5 से 15 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड राष्ट्रीय स्तर का यूनिक और क्रिएटिव ओलम्पियाड है। सामान्य प्रतियोगिताओं के मुकाबले इसमें अकादमिक के साथ-साथ बच्चों ने ड्राइंग एंड कलरिंग, हैंडराइटिंग, मेंटल मैथ, लॉजिकल रीजनिंग, स्पेल क्वेस्ट और जनरल नॉलेज सहित विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई। उम्र और कक्षा के अनुरूप अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जटिल सवालों को तेजी से हल कर अपनी तार्किक क्षमता और रचनात्मकता का परिचय दिया।

सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गाजियाबाद, कानपुर, मुरादाबाद और मथुरा के बच्चे भी शामिल हुए। आगरा सहित दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, लखनऊ, मेरठ, मोहाली, हिंसार, रांची, पटना, जयपुर, मुरादाबाद व अन्य शहरों के हजारो बच्चे हुए शामिल हुए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। देश के टॉप विद्यार्थियों को बीएसए साइकिल सहित टेबलेट, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट फोन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 30 वर्गों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान 5000 गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को नेशनल रैंक और प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर ब्रैनबी की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

इन 50 से अधिक स्कूलों में हुई आॅफ लाइन परीक्षा
सैंट जोसेफ, ग्रेटर नोएडा, सैंट फ्रÞांसिस, डीपीएस आगरा व दौलतपुर, गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा, प्रीलुड पब्लिक स्कुल, जयश्री पेरीवाल, जयपुर, सैंट पीटरस, किरौली, सैंट थेरेसा, कोसिकलान, सैंट जॉन पॉल्स, फतेहाबाद, पाईनवुड, सहारनपुर, सैंट एंथनीज, गाजिÞयाबाद, न्यू होराइजन ग्रुप आॅफ स्कूल्स, मुंबई आदि स्कूल परीक्षा में शामिल हुए।

 

बीडी जैन कन्या महाविद्यालय का गौरवशाली है इतिहास: प्रो. वंदना अग्रवाल

छात्राओं अनुशासन व गरिमा बनाए रखते हुए अध्ययन करें: प्रो. अनुराधा गुप्ता
बाबा न्यूज
आगरा। श्रीमती बी.डी. जैन कन्या महाविद्यालय में चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना अग्रवाल ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। नवांगतुक छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें शुभाशीष एवं शुभकामनाएँ दी। इस क्रम में छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित समस्त संकायों के प्रभारियों से अवगत कराया तथा प्रवक्ताओं द्वारा अपने-अपने विषय की जानकारी छात्राओं को दी गयी।
कार्यक्रम में अनुशासन समिति की मेंटर प्रो. अनुराधा गुप्ता ने छात्राओं को अनुशासन सम्बन्धी नियमों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय की ड्रेस कोड का विवरण दिया तथा छात्राओं को अनुशासन व विद्यार्थी गरिमा बनाए रखते हुए अध्ययन में संलग्न रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय में चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए एन.सी.सी. की प्रभारी प्रो. नीलम कांत ने एनसीसी के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में एनएसएस की प्रभारी डॉ. अजरा, डॉ. अमिता वर्मा ने कहा कि एनएसएस किस प्रकार से समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना सिखाता है। डॉ. अंकिता तिवारी ने रोवर्स रेंजर्स के विषय में छात्राओं को जानकारी दी।
डॉ. अनीता रानी ने छात्राओं को छात्रवृत्ति की जानकारी देते हुए कहा कि किस प्रकार सरकारी योजनाओं से हमारी छात्राएँ लाभान्वित हो सकती हैं। महाविद्यालय में चल रहे कोर्स की अध्यापिका निशा परवीन ने जानकारी दी। महाविद्यालय में चल रहे व्यावसायिक कोर्सआदि के विषय में छात्राओं को प्रो. अनुराधा गुप्ता ने अवगत कराया तथा ही महाविद्यालय की साहित्यिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी।
कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण परिषद की प्रभारी प्रो. अनुराधा गुप्ता ने किया गया। परिषद के सभी सदस्य प्रो. अनीता शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. सुरभि सत्याभा, डॉ. सोनिया इत्यादि ने पूर्ण रूप से सहयोग किया। महाविद्यालय की सम्माननीय प्रवक्ताये उपस्थित रही।