Breaking News
चंदौली में दशहरे पर जलेगा 60 फीट ऊंचा रावण:कलाकारों ने 10 से 15 दिनों में तैयार करते हैं पुतला, रूट डायवर्ट

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर मैदान में दशहरे पर करीब 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्थानीय कलाकार 10 से 15 दिनों में पुतला तैयार करते हैं। मैदान में यह आयोजन कई दशकों से होता आ रहा है और इसे देखने के लिए जिले भर से लोग पहुंचते हैं। देखिए 2 तस्वीरें… मैदान में मेले जैसा माहौल रावण दहन स्थल के आसपास मेले जैसा माहौल है। यहां आधुनिक झूले, चरखी और चाट-पकौड़ी की दुकानें सज गई हैं। दशहरे के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन के मद्देनजर पुलिस ने संबंधित मार्ग पर रूट डायवर्जन किया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों के साथ फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौजूद रहेगी। आयोजन समिति के वॉलिंटियर भी तैनात रहेंगे, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *