आजमगढ़ में 41 मुकदमे के दो आरोपी गिरफ्तार:संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम, तलाश में जुटी थी पुलिस
आजमगढ़ की कंधरापुर थाने की पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी के विरुद्ध 41 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी के विरुद्ध 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इन दोनों आरोपियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी इसी क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दर्ज है 41 गंभीर आपराधिक मुकदमे
जिले के कंधरापुर थाने के इंस्पेक्टर केदारनाथ मौर्य ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर यह आरोपी चोरी लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इन आरोपियों के भाई और आतंक के कारण कोई भी इनके विरुद्ध शिकायत नहीं करता था। पुलिस की जांच में आवाज सामने आई कि यह आरोपी आवासीय मकान विद्यालयों सरकारी गोदाम जैसे बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी हरकेश यादव और शैलेश यादव के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, आबकारी धोखाधड़ी जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जहां हरकेश यादव पर 41 मुकदमे दर्ज है वही शैलेश कुमार यादव पर 11 मुकदमे दर्ज है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल लगाना किया जाएगा।

