Breaking News
उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए शहर की पांच महिलाएं हुई सम्मानित

आशियाना महिला समिति ने मनाया 15वां स्थापना दिवस
स्वर कोकिला आशा भोसले को समर्पित किया 15वां स्थापना दिवस समारोह
बाबा न्यूज
आगरा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आज कई मंच आगे आ रहे हैं। इनमें से एक आशियाना महिला समिति है, जहां महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य पर जागरूक करती है और प्रशिक्षित करके महिलाओं के उत्थान की ओर कदम बढ़ा रही है। ये कहना था सोमवार को सदर स्थित आगरा क्लब में आशियाना महिला समिति के 15वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान का। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की।

अध्यक्ष डॉ. सरोज प्रशांत ने बताया कि समिति का हर कदम महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वो समाज की मुख्य धारा में शामिल हो समाज की उन्नति में साथ दें सके। खुद के पैरो पर खड़ी महिला किसी के सहारे की मोहताज नहीं होती। मनोज बल ने बताया कि स्थापना दिवस पर शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कर कार्य रही प्रतिभाशाली पांच महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. माया श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर कोकिला स्व. आशा भोसले को समर्पित कार्यक्रम में पारुल गुप्ता, रश्मि रायजादा और कविता भटनागर ने सदाबहार गीत गाकर संगीतमय श्रद्धांजलि दी। चंद्रावती इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। सचिव मंजू मित्तल ने समिति की गत वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद डॉ. प्रमिला चावला ने दिया। इस अवसर पर संरक्षक शारदा गुप्ता, बीना पोद्दार, अर्निमा भार्गव, इंदु जैन, सरोज गारव, आशा चोपड़ा, आरती मल्होत्रा, प्रतिभा, साधना आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित
महिलाओं को प्रेरित कर उनका हौसला बढ़ाने के लिए आशा का अग्रदूत श्रेणी में कीर्ति तिवारी, काव्या जैन, शिल्पा भाटिया, पूजा आहूजा कालरा और मुंजल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मेयर से की मुलाकात

बाबा न्यूज
आगरा। नगर निगम कर्मचारी संघ की नई चुनी हुई कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने मेयर हेमलता दिवाकर से नगर निगम आगरा में मुलाकात की, जिसमें अध्यक्ष लोकेश परिहार ,महामंत्री दीपक राठौर ,संगठन सुमित चौहान, उपाध्यक्ष रहमान अली ,उपाध्यक्ष सुनील वशिष्ठ ,संयुक्त मंत्री सुरेंद्र जयंत , गजेंद्र सिंह, नितेश राजपूत ,हरिओम पाल, निखिल शर्मा, हाकिम सिंह,गौरव कुमार श्रीमती गुड़िया ,प्रकाश सिंह ,यतिन यतीन्द्र दीक्षित, होतम सिंह अमन ,विशाल,मोहन नेगी , रवि,,संजीव कुमार,एस एस पवन कुमार,एस एस यशवीर सिंह, एस श्रीमती तारा यादव आदि उपस्थित थे। महापौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा को पहला स्थान दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करने का सन्देश दिया।

राजपुर चुंगी, शमसाबाद मार्ग पर कल निकलेगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल शोभायात्रा

 

महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड, आगरा के पदाधिकारियों ने शहरवासियों को शोभायात्रा में शामिल होने का दिया आत्मीय निमंत्रण

महापुरुष किसी एक कौम, जाति, क्षेत्र, वर्ग, मजहब या समाज के नहीं होते, उनमें सबकी श्रद्धा होती है: कुं. युवराज सिंह परिहार
बाबा न्यूज
आगरा। स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड आगरा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
जयंती आयोजन को सफल, सार्थक, भव्य, विशाल और व्यापक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार के साथ दिन रात तैयारी में जुटे समाजसेवियों ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में शोभायात्रा का आकर्षक आमंत्रण पत्र जारी करके शहर वासियों को शोभायात्रा में शामिल होने का आत्मीय निमंत्रण दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुंवर युवराज सिंह परिहार ने आगरा वासियों को शोभा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि महापुरुष किसी एक कौम, जाति, क्षेत्र, वर्ग, मजहब या समाज के नहीं होते, उनमें सबकी श्रद्धा होती है। महापुरुषों का त्याग और बलिदान पूरे समाज और पूरे राष्ट्र के लिए होता है। इसलिए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए महाराणा प्रताप की शोभायात्रा में शहर वासियों को बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए।
संरक्षक व समाजसेवी पप्पू राघव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के अनुपम प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर 9 मई, शनिवार को शाम 4:00 बजे विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमशाबाद मार्ग स्थित टीवी टावर के सामने जीएल फॉर्म हाउस तक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बैंड बाजों, तोप, घोड़ों और ऊँटों के साथ 21 झाँकियाँ शौर्य, साहस, स्वाभिमान, श्रद्धा, सद्भाव, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन को प्रदान करेंगी।
संस्थापक-संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी धनवीर सिंह तोमर ने बताया कि शोभायात्रा में आगरा और आगरा के आसपास विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और तहसीलों से भी क्षत्रिय समाज की भारी संख्या में भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा मार्ग पर राजपुर चुंगी, राजेश्वर मंदिर और सौ फुटा सहित जगह-जगह क्षेत्रीय जनों, क्षत्रिय जनों, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
संरक्षक समाजसेवी चंद्रभान तोमर और देवेंद्र धाकरे ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, अवागढ़ के युवराज अंबरीश पाल सिंह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, फुफुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, पीली कोठी के कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलए ठाकुर विजयपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी सहित तमाम महान हस्तियाँ शोभायात्रा में गणमान्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी।
शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में ब्रजमोहन तोमर, विजय सिंह तोमर, हरिशंकर जसावत, महेंद्र सिंह रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदीप सिकरवार, ललित रघुवंशी, डॉ. राकेश सिकरवार, अशोक भदौरिया, थान सिंह, चोब सिंह, गजेंद्र परिहार, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, राजवीर सिंह, सोमवीर, जसवंत, रवीन्द्र, हेमंत, लाल सिंह और पृथ्वी पाल सिंह* भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गजेंद्र परमार ने संचालन किया।

सीकरी में  विदेशी महिला पर्यटक पाथ वे पर गिरी, घायल

महावीर सिंह वर्मा/बाबा न्यूज
फतेहपुर सीकरी। फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार सुबह विदेशी महिला पर्यटक गुलिस्तां सुपर मार्केट के पास पाथ-वे पर चलते चलते गिरकर घायल हो गई।
बताते चलें कि 22 विदेशी पर्यटकों का दल शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे फतेहपुर सीकरी भ्रमण के लिए पहुंचा था। दल में पुर्तगाल और स्पेन के पर्यटक शामिल बताए गए हैं, जो गाइड संतोष सिंह के साथ दिल्ली और आगरा भ्रमण के बाद फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे। यहां से उन्हें जयपुर के लिए रवाना होना था।
बताया गया है कि सभी पर्यटक गोल्फ कार्ट स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुलिस्तां सुपर मार्केट के पास बने पाथवे की रैंप पर उबड़-खाबड़ पत्थर और बाहर निकली सरिया से ठोकर लगने पर महिला पर्यटक कोंसेइसाओ गिर गईं, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गाइड संतोष सिंह घायल महिला को तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस दल के साथ छोड़ दिया गया। इसके बाद अन्य पर्यटक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्मारक भ्रमण के लिए रवाना हो गए।
गाइड संतोष सिंह ने बताया कि गोल्फ कार्ट स्टैंड तक जाने वाले मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। गुलिस्तां टूरिस्ट कंपलेक्स के प्रबंधक ने बताया कि महिला पर्यटक जाते समय ध्यान भटकने के चलते गिर गई थीं।