लखनऊ में योग दिवस पर गोमती तट पर सफाई:स्वच्छ पर्यावरण सेना ने योग के साथ दिया संरक्षण का संदेश

राजधानी लखनऊ में विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने योग और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। संस्था के स्वयंसेवकों ने पहले गोमती नदी में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें लगभग 30 कुंतल कचरा बाहर निकाला गया। इसके बाद, हनुमान सेतु के निकट झूलेलाल पार्क स्थित गोमती नदी तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सामूहिक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। लखनऊ नगर निगम के जोन-3 ने योग दिवस के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘स्वच्छ नदी, स्वस्थ समाज’ का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योग अभ्यास कराया योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक मिस किरण ने किया। उन्होंने लगभग 45 मिनट तक कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। मिस किरण ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत होता है और जीवन संतुलित बनता है। उन्होंने जोर दिया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक बेहतर जीवनशैली अपनाने का माध्यम है। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह था कि यदि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए और स्वच्छता को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जाए, तो एक स्वस्थ व्यक्ति, स्वच्छ पर्यावरण और एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है। ये मौजूद रहे स्वच्छता अभियान के समापन के बाद, सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में प्रीति जैन, अर्चना सिंह, शगुन तिवारी, शक्ति तिवारी, शगुन दुबे, उदय सिंह, विष्णु तिवारी, विवेक जोशी, महेंद्र प्रताप सिंह, कमल दुबे, वीरेंद्र जोशी, कमलेश चौधरी, रिंकू सिंह, परवेश यादव, अजय जोशी, रामकुमार वाल्मीकि, आनंद वर्मा, ललित कश्यप, मनोज सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, अनुग्रह सिंह, पंकज तिवारी, मुकेश चौरसिया, सुमित कश्यप, महेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप, जे.पी. गुप्ता, परमेश जोशी, अंशुल बंसल, शिव सोनी, सुनील पटेल, संकल्प शर्मा, नैतिक साहू, अखिल वर्मा, राजेश जोशी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *