आगरा में मेट्रो के 5 नये स्टेशन बनकर तैयार:मन:कामेश्वर से ISBT तक मेट्रो के उद्घाटन के लिए PMO के जवाब का इंतजार
आगरा में पहले कॉरीडोर के दूसरे फेज का काम पूरा हो गया है। 5 स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं, इनमें से 4 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। मन:कामेश्वर स्टेशन से ISBT तक मेट्रो का ट्रायल भी सफल रहा है। इन स्टेशनों के बीच मेट्रो संचालन के लिए तैयार है। अब बस प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जवाब का इंतजार है।
पहले देखिये नये स्टेशनों की 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िये…
आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार किए जा रहे हैं। पहला सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक। पहले कॉरीडोर के प्रायोरिटी फेज यानि ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच मेट्रो का संचालन पहले से हो रहा है। अब मन:कामेश्वर स्टेशन से ISBT तक भी काम पूर्ण कर लिया गया है।
5 नये स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। इनमें से मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन अंडरग्राउंड हैं। ISBT स्टेशन एलिवेटेड है। ये सभी स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। यहां मेट्रो ट्रायल भी सफल रहा है। PMO के जवाब का इंतजार
बताया जा रहा है कि कानपुर और आगरा दोनों शहरों में मेट्रो संचालन के लिए तैयार है। इन दोनों बड़े शहरों में एक साथ मेट्रो के उद्घाटन के लिए PMO से समय मांगा गया है। वहां से समय निर्धारित होते ही दोनों शहरों में एक साथ मेट्रो दौड़ने लगेगी। हालांकि ये अभी तय नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर या आगरा आकर मेट्रो का शुभारंभ कर सकते हैं या फिर दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन का समय देंगे।

