Breaking News
सीएम योगी का बाराबंकी में स्वागत हुआ:पसमांदा नेता बोले- विपक्ष ने सताया, भाजपा ही सहारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाराबंकी दौरे से पहले ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने उनका स्वागत किया। रविवार शाम 4:00 बजे राईन ने कहा कि देवा-महादेव की इस पावन धरती पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महादेवा कॉरिडोर’ की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पसमांदा नेता वसीम राईन ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पूरा प्रदेश गुंडा मुक्त हो गया है। राईन के अनुसार, वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत है, जिससे महिलाएं भयमुक्त होकर बाजारों और रास्तों पर निकल रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार पर गुंडई हावी होने का आरोप लगाया था।
राईन ने विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन सेकुलर पार्टियों ने कभी किसी पसमांदा मुस्लिम को राज्यसभा भेजने का काम नहीं किया। राईन ने यह भी दावा किया कि सपा सरकार में एक खास वर्ग की गुंडई से सामान्य मुसलमानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी भेदभाव के पसमांदा मुसलमानों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *