विहिप ने खरगपुर गांव में ताजिया रखने का किया विरोध:भदोही में पिछले साल दुर्गा प्रतिमा नहीं रखने देने पर जताया आक्रोश

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर थाना अंतर्गत खरगपुर गांव में ताजिया रखने और जुलूस निकालने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर कोतवाली में एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञानपुर प्रखंड गौरक्षा प्रमुख शिवम दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष नवरात्र के दौरान खरगपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित नहीं करने दी गई थी। अब इस वर्ष मोहर्रम पर वहां ताजिया रखने की तैयारी है। दुबे ने कहा कि यदि इस वर्ष खरगपुर में ताजिया रखा गया और ताजिया जुलूस निकाला गया, तो विहिप और बजरंग दल इसका विरोध करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आगे आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल होने वालों में आकाश सिंह (जिला सुरक्षा प्रमुख), शुभम बिन्द (जिला विद्यार्थी प्रमुख), चित्रांश जी (नगर ज्ञानपुर संयोजक) और शिवम दुबे (प्रखंड गौरक्षा प्रमुख ज्ञानपुर) सहित कई बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *