Breaking News
शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह कल:130 मेधावियों को मिलेंगे 156 पदक, 27 दिव्यांग विद्यार्थियों को भी मिलेगा सम्मान

लखनऊ के डॉ.शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह कल यानी 31 जुलाई को कैंपस के अटल प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सी.सदानंद मास्टर होंगे। जबकि दिव्यांगजन सशक्तीकरण के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इतने स्टूडेंट्स को मिलेगा मेडल दीक्षांत समारोह में 130 मेधावियों को कुल 156 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 76 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल हैं। खास बात यह है कि 27 दिव्यांग विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 45 पदक अपने नाम किए हैं। समारोह की शुरुआत शैक्षिक शोभायात्रा से होगी। इसके बाद कुलपति आचार्य संजय सिंह विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे, जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत संदेश देंगी। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्कूली स्टूडेंट्स का भी होगा सम्मान दीक्षांत समारोह में पूर्व आयोजित कविता, निबंध, भाषण, राष्ट्रभक्ति गीत गायन, चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक शिक्षक को सम्मान मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा गोद लिए गए गांवों के आठ विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *