राज्यसभा सांसद नवीन जैन के पुत्र वैभव जैन ने संभाला चुनावी दायित्व


बाबा न्यूज
आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के मतदान के अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में रहे। विदेश प्रवास के कारण वे इस अवसर पर आगरा में उपस्थित नहीं रह सके। ऐसे में उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में अपने सुपुत्र वैभव जैन को कमला नगर, आगरा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर भेजा, जहां उन्होंने चुनाव से संबंधित दायित्वों का निर्वहन किया।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों में व्यस्त रहने के दौरान नवीन जैन ने आगरा में अपने प्रतिनिधि के रूप में वैभव जैन को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, वैभव जैन ने स्थानीय स्तर पर कार्यकतार्ओं के साथ उपस्थित रहकर मतदान के अवसर पर सौंपे गए दायित्व का निर्वहन किया और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं के साथ संवाद किया।
सरस्वती विद्या मंदिर में उपस्थित रहकर वैभव जैन ने मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग किया और मतदान संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठकर चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित कार्यकतार्ओं से संवाद किया और उनके साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। मतदान के अवसर पर कार्यकतार्ओं की मौजूदगी के बीच उन्होंने निर्धारित दायित्वों को निभाते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी एवं स्नातक प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह गुरु के प्रति अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर पार्टी कार्यकतार्ओं की सक्रियता के बीच सरस्वती विद्या मंदिर में विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री महेश शर्मा एवं नितेश शिवहरे, पार्षद प्रदीप अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल, पूर्व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, नवल तिवारी, नागेश पंडित, विक्रांत तिवारी, ब्रज किशोर अग्रवाल, सीए दीपिका मित्तल, आशा अग्रवाल एवं अंजू गर्ग सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

