Breaking News
जन जागरण-सनातनियों ने कराया सुंदरकांड का पाठ

बाबा न्यूज
आगरा। सनातन हिन्दू संघ की ओर से सनातन धर्म के जनजागरण एवं सनातनियों को एकजुट करने के उद्देश्य से खंदारी देव नगर स्थित शिवशक्ति मंदिर में प्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
संस्थापक मनोज गुप्ता बाबा ने बताया कि इस पहल के तहत प्रत्येक माह शहर के अलग-अलग स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले सनातनियों को एकजुट करना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं नई चेतना का संचार करना है।
कार्यक्रम में डॉ. एसके अरेला ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों को सरल भाषा में समझाते हुए उनके जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारकर व्यक्ति सकारात्मक सोच और बेहतर आचरण के साथ आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर डॉ. राजेश, उर्मिला अग्रवाल, विनोद बंसल, डॉ. सोनू, ममता अग्रवाल, अनीता गुप्ता, अर्पिता गोयल, शिल्पा गर्ग, ज्योतिषा मित्तल, मीना शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव एडवोकेट, जितेंद्र मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, राम भाई थैली वाले, संजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मानिक चंद, प्रदीप अग्रवाल, भू प्रकाश, आशुतोष शर्मा, अनंता दास, दीप्ति परमार आदि उपस्थित रहे।

 

एक अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव, दो अक्टूबर को रामलीला मैदान में होगा सीता जन्मोत्सव

 

रामलीला-जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को मिली अंतिम दिशा

जनकपुरी महोत्सव महिला समिति गाएगी पारंपरिक बधाई गीत, श्रद्धालुओं में बांटी जाएगी बधाई और प्रसाद

बाबा न्यूज़

आगरा। श्री राम जानकी विवाह महोत्सव इसी भक्ति भाव को साकार करने के लिए श्रीरामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भावना एस्टेट स्थित श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के निवास पर श्री रामलीला कमेटी एवं श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित हुई। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा महामंत्री राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई बैठक में श्रीराम बारात से लेकर जनकपुरी महोत्सव तक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में स्वरूपों की सुविधा एवं सुरक्षा, जनमासा, विश्राम एवं श्रृंगार स्थल, परिभ्रमण मार्ग, चांदी के रथ की सुरक्षा, जनक मंच, वीआईपी प्रवेश, भोजन-प्रसाद, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि 1 अक्टूबर को रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 2 अक्टूबर को मां सीता का जन्मोत्सव आयोजित होगा। इसके बाद श्रीरामलीला की विभिन्न लीलाओं का मंचन क्रमशः आगे बढ़ेगा और भव्य श्रीराम बारात एवं चार दिवसीय जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा।
सीता जन्मोत्सव को विशेष भक्तिमय स्वरूप देने के लिए जनकपुरी महोत्सव महिला समिति द्वारा रामलीला मैदान में ही विशेष बधाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला समिति की सदस्याएं पारंपरिक बधाई गीतों के माध्यम से मां जानकी के प्राकट्य की खुशियां मनाएंगी। श्रद्धालुओं के बीच बधाई एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान रामलीला मैदान में मिथिलापुरी जैसा भक्तिमय और मंगलमय वातावरण देखने को मिलेगा।
श्री रामलीला कमेटी के भगवान दास बंसल एवं मुकेश जौहरी ने आयोजन की धार्मिक गरिमा एवं वर्षों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव आगरा की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं। इसलिए स्वरूपों के सम्मान एवं सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं को सहज और सुगम दर्शन उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए स्वरूपों, मंडली एवं श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की सुविधाओं से संबंधित आवश्यक बिंदुओं को सामने रखा।
उन्होंने कहा कि बारात का जनमासा ऐसे स्थान पर निर्धारित किया जाए, जहां स्वरूपों के विश्राम, फ्रेश होने, श्रृंगार एवं हल्के स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था हो तथा वहां से प्रधान मंच तक पहुंचने का मार्ग छोटा और सुविधाजनक हो। स्वरूप शाम से श्रृंगार धारण कर लेते हैं और रातभर जागरण के कारण थके हुए होते हैं, इसलिए सुबह जनमासा से प्रधान मंच तक पहुंचने का मार्ग अनावश्यक रूप से लंबा नहीं होना चाहिए।
परिभ्रमण मार्ग में लगाए जाने वाले गेट, लाइट एवं बैनर कम से कम 20 फीट की ऊंचाई पर रखने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि रथ एवं अन्य सवारियों के आवागमन में कोई बाधा न आए।
श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक मनोज बंसल ने बताया कि स्वरूपों के ठहरने एवं अगले तीन दिनों तक श्रृंगार की व्यवस्था ऐसे स्थान पर की जाएगी, जहां नित्यकर्म सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। स्वरूपों एवं बहुमूल्य श्रृंगार सामग्री की सुरक्षा के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
7 से 9 अक्टूबर 2026 तक चांदी के रथ को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। स्वरूपों, उनके साथ रहने वाले सदस्यों, मंडली एवं कार्यकर्ताओं के लिए दोनों समय नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी, जिसमें लगभग 30 से 35 व्यक्तियों की व्यवस्था होगी।
राजू यादव ने कहा कि प्रधान मंच से स्वरूपों की विदाई शीघ्र कराई जाएगी, ताकि विदाई परिभ्रमण के दौरान अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन सुलभ हो सकें। विदाई परिभ्रमण के समापन स्थल तथा वहां से स्वरूपों को रामलीला ग्राउंड स्थित विश्राम स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
7 एवं 8 अक्टूबर को बढ़हार के अवसर पर परिभ्रमण के लिए बैंड एवं हंडे की रोशनी, स्वरूपों के लिए चार घोड़े तथा तीन कुर्सियों वाले एक रथ की व्यवस्था किए जाने पर विचार-विमर्श हुआ।
जानकी जी और चार सखियों की सवारी होगी आकर्षण का केंद्र
6 अक्टूबर को श्रीराम बारात के दिन जानकी जी एवं चार सखियों को शाम लगभग 2 बजे तक मनःकामेश्वर बारहदरी से ले जाने की व्यवस्था जनकपुरी आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। जानकी जी एवं चारों सखियों के लिए नए लहंगे एवं ओढ़नी की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी।
इसी दिन जनकपुरी में जानकी जी एवं चार सखियों के परिभ्रमण के लिए विशेष रथ की व्यवस्था रहेगी। रथ में सभी के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ बैंड एवं रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।
जनक मंच के प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था की जाएगी। कम से कम 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था आरक्षित रखने पर चर्चा हुई।
कमेटी के पदाधिकारियों के लिए वीआईपी द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
मंच की व्यवस्था ऐसी रखने पर जोर दिया गया कि आरती अथवा किसी वीआईपी के आगमन के समय भी श्रद्धालुओं को स्वरूपों के दर्शन में परेशानी न हो।
बैठक में बताया गया कि तुलसी-शालिग्राम विवाह भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित होगा। आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर भी दोनों समितियों के बीच आवश्यक समन्वय किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
बैठक में श्री रामलीला कमेटी के टीएन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पॉलीभाई, अंजुल बंसल, संजय तिवारी, राहुल गौतम, ताराचंद अग्रवाल तथा श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह एवं स्वागताध्यक्ष अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शिक्षाविद् भास्कर बासु की याद में रंजन देवनाथ रंज ने मनमोहक गजलों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बाबा न्यूज
आगरा। रंजन संगीत फाउंडेशन द्वारा रंजन संगीत का आयोजन ग्रांड होटल में आयोजि किया गया। जिसमें गजल गायक रंजन देबनाथ रंज ने स्वरचित व स्वसंगीतबद्ध गजल व भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल मनहर शर्मा रहे। अध्यक्षता डॉ डी वी शर्मा ने की। गणपति वंदना से रंजन देबनाथ रंज ने महफिल की शुरूआत की। बोल थे दयालु गणपति कृपालु गणपति। निर्बल के श्री राम दुर्बल के घनश्याम भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। उसके बाद शुरू हुआ गजलों का दौर। मुस्कुराने के दिन आ गए, गुनगुनाते के दिन आ गए सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। रंजन देबनाथ रंज की इस गजल को भी पसंद किया गया बोल थे जिंदगी खूबसूरत है बस इक तेरी जरूरत है। रंजन संगीत बहार दो घंटे तक अनवरत चलता रहा। शिक्षाविद भास्कर बासु को श्रद्धांजलि देने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तबले पर बखूबी साथ राज मेसी ने दिया। गजलों के इस संगीतमय कार्यक्रम में प्रमुख रूप के कर्नल मनहर शर्मा,डॉ डी वी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश धाकड़, ओम ठाकुर, दिनेश संन्यासी, डॉ अशोक विज, अमित लवानिया,चतुर्भुज तिवारी, अजय रंगीला, राकेश सक्सेना,संजय खिरवार,चंद्रशेखर शर्मा,डॉ मनोज कुमार शर्मा,रवि चौहान,पंडित देवाशीष गांगुली, अंजुल कुलश्रेष्ठ, भास्कर बासु की पुत्री शर्मिष्ठा बासु,ऋतु उपाध्याय,खमान सिंह,यशस्वी लवानिया,अनिल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उम्र नहीं, उमंग है जिंदगी की पहचान

 

रंग-ए-जिंदगी में वरिष्ठजनों ने गीत-नृत्य से बिखेरे खुशियों के रंग
आई सर्व खुशियों के पल संस्था ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस को सेलिब्रेटिंग द पास्ट, एनरिचिंग द प्रेजेंट, इंस्पायरिंग द फ्यूचर थीम पर मनाया
बाबा न्यूज
आगरा। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की पूर्व संध्या पर आई सर्व खुशियों के पल संस्था द्वारा खंदारी बाईपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में रंग-ए-जिंदगी—द ब्यूटीफुल जर्नी आॅफ लाइफ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरते हुए गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। प्रीति डांस एकेडमी ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी, कार्यक्रम का संदेश रहा कि उम्र जीवन की रफ्तार को थामने का नाम नहीं, बल्कि अनुभवों के साथ हर पल को नए उत्साह से जीने का नाम है।
कार्यक्रम की थीम द ब्यूटीफुल जर्नी आॅफ लाइफ के अनुरूप बचपन, किशोरावस्था, मध्य आयु और वृद्धावस्था के विभिन्न पड़ावों को प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। वरिष्ठजनों ने कभी बचपन की मासूमियत को याद किया तो कभी युवावस्था की उमंगों को गीत और नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा। भावपूर्ण गीतों, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को अपनी जीवन यात्रा के सुनहरे पलों में वापस पहुंचा दिया।
कार्यक्रम में फन एंड लाफ्टर, मीनिंगफुल कन्वर्सेशन, टुगेदरनेस एंड सेलिब्रेशन का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि जीवन के हर पड़ाव में खुश रहने के लिए सकारात्मक सोच और अपनों का साथ सबसे बड़ी ताकत है। गीतों की मधुर धुनों पर थिरकते वरिष्ठजन देखकर पूरा वातावरण तालियों और मुस्कुराहटों से गूंज उठा।
संयोजक अनुराग जैन ने बताया कि संस्था से सभी उम्र के लोग जुड़े हुए है, संस्था विशेष रूप के सीनियर्स 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कार्य करती हैं। संस्था का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि वरिष्ठजनों को एक-दूसरे से जोड़कर ऐसा आत्मीय परिवार तैयार करना है, जहां सुख-दुख में सभी एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ खड़े रहें। समय-समय पर संस्था द्वारा सदस्यों को पिकनिक एवं अन्य गतिविधियों पर ले जाया जाता है। किसी सदस्य के बीमार होने अथवा परेशानी में होने पर एक फोन कॉल पर संस्था के सदस्य उसके साथ पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ होना जीवन का विराम नहीं, बल्कि अनुभवों से समृद्ध एक नया अध्याय है। जीवन के बीते वर्षों को याद करते हुए वर्तमान को उत्साह से जीना और आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक सोच की प्रेरणा देना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि खुश रहने के लिए किसी उम्र की आवश्यकता नहीं होती, जरूरत होती है तो बस अपने भीतर के उत्साह को जीवित रखने की।
अनुराग जैन ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न संगठन या ग्रुप को भी संस्था से जोड़ने की पहल की जा रही है ।
कार्यक्रम की थीम सेलिब्रेटिंग द पास्ट, एनरिचिंग द प्रेजेंट, इंस्पायरिंग द फ्यूचर को प्रस्तुतियों के माध्यम से सार्थक किया गया। कार्यक्रम ने यह प्रेरक संदेश दिया कि बीता कल हमारी पूंजी है, आज हमारा अवसर है और आने वाला कल हमारी प्रेरणा।

जनकपुरी महोत्सव को लेकर भूमि पूजन कल, नगर निगम अधिकारियों ने परखीं तैयारियां

 

भूमि पूजन से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश, नाले पर बन रही पुलिया और सफाई व्यवस्था का सहायक नगरआयुक्त ने लिया जायजा

बाबा न्यूज़ 

आगरा। श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट भावना स्टेट रोड पर गुरुवार को होने वाले जनकपुरी महोत्सव के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने भूमि पूजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग, सफाई व्यवस्था तथा नाले पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिया के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि आयोजन में किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता के साथ दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव शहर का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई, जलभराव की स्थिति और आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा। कहा कि भूमि पूजन से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं और मौके पर कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। आयोजन स्थल के आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था न रहे, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान सीएसएफआई चंद्र पाल सिंह, रमेश चंद्र सैनी और जागेंद्र सिंह सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जनकपुरी की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनकपुरी महोत्सव के आयोजन को लेकर नगर निगम स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम शुरू होगा। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार का कहना है कि आयोजन से पहले सफाई, मार्ग और अन्य मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

श्री कृष्ण लीला समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, विजय रोहतगी बने महामंत्री

बाबा न्यूज
आगरा। सन 1924 से निरंतर श्री कृष्ण लीला का मंचन कर रही श्री कृष्ण लीला समिति आगरा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष ने एक बार फिर विजय रोहतगी पर विश्वास जताते हुए उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
नई कार्यकारिणी में शेखर गोयल को लीला संयोजक, संजय गर्ग बड़े भाई को कोषाध्यक्ष, अशोक गोयल को व्यवस्था प्रमुख, गिर्राज बंसल को कार्यक्रम प्रभारी तथा आयुष बंसल को यूथ ब्रिगेड की जिम्मेदारी दी गई है। तनु गुप्ता को मीडिया प्रभारी और बृजेश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में विष्णु अग्रवाल, संजय अग्रवाल गोदरेज, संजय चेली, विनीत सिंघल, अनूप गोयल, अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, पंकज मोहन शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज बंसल, मनोज गोयल, केके अग्रवाल, के.सी. अग्रवाल, मनीष शर्मा, अमित अग्रवाल, जवाहर लाल जी सिंघल, प्रभात रोहतगी, आशु रोहतगी, राहुल चतुवेर्दी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी किया जा सकता है।
समिति के मुख्य संरक्षक प्रमुख समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल होंगे। वहीं मार्गदर्शक मंडल में सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, गजेंद्र शर्मा, मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चैंबर), राजीव अग्रवाल (साकेत) और राकेश गर्ग को शामिल किया गया है।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि समिति में शीघ्र ही महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। साथ ही आगामी श्री कृष्ण लीला से जुड़े कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। ।
इससे पूर्व मनीष अग्रवाल के सरस्वती शिशु मंदिर का अध्यक्ष बनने पर समिति के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हरियाली तीज उत्सव में प्रतियोगिताओं और मल्हार की रही धूम

Baba news 

आगरा। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा सिकंदरा-बोदला रोड स्थित डी जेल में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता के साथ हरियाली तीज के महत्व पर प्रश्नोत्तरी, सावन के झूले और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
सावन के मल्हार गीतों पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव में रंग भर दिया। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, लोक परंपराओं और महिला सहभागिता की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में शालिनी वर्मा, नीलम, आरती, प्रेम वर्मा, शिखा, नीतू सोनी, रजनी, राजकुमारी, ज्योति आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वर्मा ने संभालीं।

 

हरियाली तीज पर श्री जगन्नाथ जी का फूल बंगला श्रृंगार

Baba news 

आगरा। यमुना किनारे स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ जी मंदिर में हरियाली तीज के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी का विशेष फूल बंगला श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे फूल बंगले में प्रभु के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के मल्हार गाकर भक्ति और उल्लास के साथ तीजोत्सव मनाया।
कार्यक्रम में महंत लक्ष्मण शर्मा, सरिता शर्मा, स्नेहा शर्मा, चिराग शर्मा, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, योगेश, निखिल शर्मा, पूनम भारद्वाज, अनिल कुमार, अवदेश गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, ललित गोयल, कोमल वर्मा, हेमलता वर्मा, मनिका अग्रवाल, पंकज वर्मा, रिंकी राम, अंशिका वर्मा, राजेश खंडेलवाल, दीपक शर्मा, कृष्णा शर्मा, संगीता, पायल कुशवाहा, काजल कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

 

 

हरियाली तीज पर झूले राधा-कृष्ण, महिलाओं ने रचाई मेहंदी

Baba news 
आगरा। प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के स्वरूपों को झूला झुलाकर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सावन के मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर ममता उपाध्यक्ष, सुजाता अग्रवाल, मंजू, लता, मीरा, वर्षा, हेमा, उर्मिला, संगीता, वंदना, राधिका, आराध्य, मानवी आदि महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं ने हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई और सावन की तीज की खुशियां साझा कीं।

जनकपुरी महिला समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

 

Baba news 
आगरा। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अंतर्गत महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीता मैया की सखियों ने सावन के मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के झूले और तीज के उल्लास का भी आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल और जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने सीताराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। रजनी गुप्ता और मनोरमा बघेल ने हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम संयोजक शीतल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं महिला समिति की सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वीटी बंसल, स्मृति गोयल, अनुप्रिया गोयल, रिनी गोयल, शुभी खंडेलवाल, एकता बंसल, वंदना पोरवाल, दीप्ति अग्रवाल, मिष्टी यादव, शालिनी पोरवाल, सीमा सिंह, अनुराधा आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जनकपुरी आयोजन समिति के मार्गदर्शक अशोक कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने संभाली।

सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

बाबा न्यूज़
आगरा। सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर के परिसर में 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में आशु मित्तल (डायरेक्टर) अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, मनीष अग्रवाल (अध्यक्ष), भविष्य अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), सचिन मंगल (सदस्य), किशोरी श्याम गोयल (व्यवस्थापक), अतुल कुमार गुप्ता (सदस्य), अशोक अग्रवाल, श्री सर्वेश वाजपेई, आलोक आर्य (पूर्व व्यवस्थापक), शैलेंद्र कुमार दुबे (पूर्व संभाग निरीक्षक), शैलेश अग्रवाल (सदस्य), प्रेम किशन (प्रचारक),  कुमुदेशवर गोयल , नीरज खंडेलवाल (सदस्य) आदि सम्माननीय अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का घोष द्वारा स्वागत-वंदन के साथ हार्दिक अभिनंदन किया गया। तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने अतिथि परिचय कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान* के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने *देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ* एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में *देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की भावना* स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि *राष्ट्र की उन्नति में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है।*
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, *अभिभावकों एवं उपस्थित* जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

तीज के रंग में सजेगा मन की उड़ान का महिला स्वावलंबन उत्सव

बाबा न्यूज
आगरा। महिलाओं के हुनर को मंच देने और उन्हें स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से मन की उड़ान संस्था द्वारा 14 अगस्त, शुक्रवार को हरियाली तीज उत्सव एवं दसवीं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से होटल लेमन ट्री में होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर आमंत्रण पत्र का विमोचन समारोह होटल लेमन ट्री में किया गया।
संस्था की अध्यक्ष एड चंचल गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज उत्सव को इस बार महिला स्वावलंबन से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में जहां महिलाएं पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ तीज पर्व मनाएंगी, वहीं बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं हुनर प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेहंदी, गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों के साथ हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाएगा। सावन के इस पारंपरिक पर्व की उमंग को जीवंत बनाने के लिए महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीज के रंग, श्रृंगार और उत्सव के साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा साझा करने का अवसर मिलेगा।
चंचल गुप्ता ने बताया कि हस्तकला प्रदर्शनी में लगभग 40 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से उनके हुनर को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें अपने उत्पादों के लिए बाजार और संभावित ग्राहकों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसके हुनर को अवसर और उचित मंच देना जरूरी है। मन की उड़ान संस्था लगातार ऐसे प्रयासों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की प्रतिभा को सामने लाने का कार्य कर रही है। यह प्रदर्शनी केवल खरीदारी का माध्यम नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का संदेश देने वाली पहल है।
आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह का शुभारंभ संस्था के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाले ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके कौशल को मंच प्रदान करना महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर संस्था की सचिव कविता रजवानी, कोषाध्यक्ष नीरा थापर, उपाध्यक्ष अंकिता जैन, सहसचिव संगीता गुप्ता, सोशल कोआॅर्डिनेटर चारू शर्मा सहित मिनी गुप्ता, पारुल सिंह, सुबीना शर्मा, रीना पवार, अलका गुप्ता, सोहित, दीप्ति चौहान, सोनी सिंह, अंजली यादव, प्रीति गुप्ता, वंदना यादव, नीलू पाराशर, अनुपम शर्मा, सिम्मी गुप्ता, सुनीता खंडेलवाल, ज्योति, आशा, शताक्षी आदि उपस्थित रहे।