व्यापारी आॅनलाइन स्क्रूटनी नोटिस को न करें नजरअंदाज

विश्वसनीय डीलरों से ही करें व्यापार, रिटर्न स्टेटस अवश्य जांचें
भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ के सेमिनार में जीएसटी सम्बंधित दूर हुई व्यापारियों की शंकाएं
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ शाखा की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में व्यापारी सदस्यों के लिए जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अजीत कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, सचिव इंजी प्रशांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि कर प्रणाली को पारदर्शी बनाना है। व्यापारी तकनीकी कमियों और नियमों की अज्ञानता के कारण पेनाल्टी से बचें और समय पर अपनी विसंगतियों को ठीक करें। विभाग द्वारा जारी होने वाले किसी भी आॅनलाइन स्क्रूटनी नोटिस को नजरअंदाज न करें। समय सीमा के भीतर उसका स्पष्टीकरण पोर्टल पर अपलोड करें। व्यापारी केवल विश्वसनीय और पंजीकृत डीलरों से ही व्यापार करें और भुगतान से पहले उनका रिटर्न स्टेटस जरूर चेक करें।

अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (कळउ) और स्क्रूटनी से संबंधित आ रही जटिल समस्याओं का समाधान करना था। इस तरह के सेमिनार से व्यापारियों और अधिकारियों के बीच की दूरी कम होती है और व्यापार करने में सुगमता आती है। इस अवसर पर महिला सहभागिता रश्मि अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, राधा गुप्ता, रोली गोयल, मेघा बंसल, सारिका गोयल, निहारिका अग्रवाल, नीतू बंसल, पूजा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, हेमलता बंसल, ऋतू मित्तल, योगिता अग्रवाल, गीता मित्तल आदि मौजूद रही।