Breaking News
पति ने पत्नी को बैट से पीटा, VIDEO:बेटी बचाने आई तो धक्का दिया, महिला ने कार्रवाई कराने से किया इंकार

सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की बीच सड़क बैट से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया। पिटाई के दौरान बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने धक्का दे दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। हालांकि महिला ने पति पर कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया। ग्राम बकसरिया निवासी ज्योति का पति दिनेश से मंगलवार शाम घरेलू विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान दिनेश ने पत्नी को बीच सड़क पर प्लास्टिक के क्रिकेट बैट से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान मौजूद उनकी बेटी लगातार मां को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी भी परवाह नहीं की। जिससे महिला चोटिल भी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद खैराबाद पुलिस सक्रिय हुई और पति-पत्नी दोनों को थाने बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि महिला ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने की बात कही, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया और उन्हें घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *