तेज रफ्तार नैनो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी:कार चालक अंदर ही फंस गया, लोगों ने निकालकर अस्पताल भेजा
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार नैनो कार डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया। युवक की हालत सामान्य है।
गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार नैनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल गया। घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों लड़के को निकालने का प्रयास करने लगे। लड़का अंदर फंस जाने की वजह से बाहर नहीं निकल पा रहा था। वहां के लोग ईंट पत्थर मारकर शीशा तोड़ा और दरवाजा खींचकर खोला। इसके बाद अस्पताल भेजा गया।
सेकंड इंस्पेक्टर गोमतीनगर नगर विस्तार सुनील यादव ने बताया घटना की जानकारी आई थी। जब तक पुलिस पहुंची उसके पहले ही वहाँ मौजूद लोगों ने निकालकर अस्पताल भेज दिया। गाड़ी के आधार पर पहचान की जा रही है।

