Breaking News
शाहजहांपुर में दुष्कर्म का आरोपी मोबाइल टावर पर चढ़ा:मुकदमे में समझौते की मांग, पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश

शाहजहांपुर में गुरुवार शाम पांच बजे दुष्कर्म का एक आरोपी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आरोपी का आरोप है कि उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है और वह मुकदमे में समझौता कराने की मांग कर रहा है। बंडा थाना पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। यह युवक करीब एक महीने पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे यह घटना बंडा थाने के सामने हुई, जब अनूप कुमार नामक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी मुख्य मांग है कि उसके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता कराया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने की कोशिशें शुरू कर दीं। यह मामला थाना बंडा क्षेत्र का है। अनूप कुमार पर अप्रैल 2026 में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो महीने जेल में रहने के बाद वह एक महीने पहले ही जमानत पर छूटा था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने एक खेत में कीटनाशक पीते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। तब मेटा अलर्ट के बाद पुलिस ने उसकी जान बचाई थी। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *