



कक्षा एक से लेकर 12 तक तक के बच्चों ने लिया भाग
बाबा न्यूज
आगरा। पर्यावरण को बचाने के लिए समाजसेवी संस्था स्पीहा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठा रास्ता अख्तियार किया। संस्था ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से सार्थक प्रयास शुरू किया है।
स्पीहा 16 वर्षों से विश्वस्तर पर कक्षा एक से लेकर 12 तक के बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिग व ड्राइंग प्रतियोगिता काआयोजन करा रही है।
चार महाद्वीप के बच्चों ने लिया भाग
आन लाइन आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में इस वर्ष विश्व चार महाद्वीप जिनमें प्रमुख रूप से भारत और जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व एशिया और यूरोप के देशों के पांच हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया। आयु और कक्षा के लिहाज से इन्हें चार अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया था। इनमें विकलांग बच्चों के लिए संचालित विशेष स्कूल अरूषी और परवरिश, मध्य प्रदेश मेंवंचित बच्चों के लिए संचालित स्कूल, एक पहल और पाठशाला, उत्तर प्रदेश में वंचित बच्चों के लिए संचालित स्कूल और आंध्र प्रदेश में गरीबों को शिक्षा देने के लिए समर्पित रामकृष्ण मिशन स्कूल की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
सभी प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र
विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ जनों के आंकलन के बाद संस्था ने आन लाइन आयोजित समारोह में इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए और प्रत्येक श्रेणी में 17 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 51 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
जीत से महत्वपूर्ण भागीदारी करना: असद पठान
इस मौके पर स्पीहा अध्यक्ष असद पठान ने कहा कि, जीत से ज्यादामहत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भागीदारी करना होता है, यह आपको और अच्छा करने का हौंसला-आत्मविश्वास देता है। आपको किसी भी मुकाबले के लिएमजबूत बनाता है। अगर आप बिना किसी झिझक के इसी तरह प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहेंगे तो एक दिन आपको अपनी मेहनत का फल अवश्यमिलेगा और आप विजेता बनकर विश्व के सामने उभरेंगे। संस्था सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि 16वीं अंतर्राष्ट्रीय ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की लगातार बढ़ती संख्या स्पीहा के संगठनात्मक ढांचे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उसके प्रयासों की सार्थकता को सिद्ध करते हैं।
हम अपने उद्देश्यों में हो रहे सफल
ग्लोबल इवेंट कोआॅर्डिनेटर राहुल भटनागर और स्पीहा के मीडिया प्रभारी सबद मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं कीलगातार बढ़ती संख्या इस बात की उम्मीद जगा रही है कि हम अपने उद्देश्यों और प्रयास में सफल हो रहे हैं।