Breaking News
लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां तेज:मंत्री एके शर्मा ने झूलेलाल और मेहंदी घाट का किया निरीक्षण

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को आगामी छठ महापर्व को लेकर लखनऊ के झूलेलाल घाट और मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम झूलेलाल घाट पर पर्याप्त रोशनी के लिए अतिरिक्त लाइटिंग लगाने और संपर्क मार्गों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मेहंदी घाट पर सफाई मित्रों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। घाटों पर नियमित सफाई, शुद्ध पेयजल, मोबाइल शौचालय, चेंजिंग रूम और फर्स्ट-एड्स की चाक-चौबंद व्यवस्था करने को कहा गया। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और सुचारु यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी धार्मिक आयोजनों को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *